Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

गर्लफ्रेंड की खातिर पत्नी का मर्डर, 2 साल से चल रहा था अफेयर, पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए रची सुसाइड की साजिश

0 430

NEWS  DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में प्रेमिका की खातिर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस से बचने के लिए उसने पत्नी को फंदे से लटका दिया, ताकि पूरा मामला आत्महत्या का लगे। लेकिन मृतका प्रियंका के परिजनों ने उसकी सारी साजिश का पर्दाफास कर दिया। पुलिस में लिखित शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति का गैर औरत के साथ अफेयर चल रहा है, इसकी जानकारी प्रियंका ने 4 माह पहले पूरी घटना की जानकारी अरगोड़ा थाने की पुलिस को लिखित रूप से दी थी। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskarमामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर 5 की है। यहां 10 वर्षों से पत्नी के साथ रह रहे 2 बच्चों के पिता रवि प्रसाद को 2 वर्ष पहले एक युवती से प्रेम हो गया था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी प्रियंका को हो गई थी। वह लागातार इसका विरोध करने लगी थी। पुलिस आरोपी पति रवि प्रसाद को गिरफ्तार कर ली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

परिजनों का आरोप- पुलिस को किया जा रहा है गुमराह
प्रियंका की हत्या किए जाने की सूचना के बाद बिहार के सिवान से रांची पहुंचे उनके पिता और चाचा पति-पत्नी के बीच काफी ज्यादा विवाद चल रहा था जिसके बाद आरोपी पति रवि प्रसाद ने उसकी हत्या कर पुलिस और परिवार के लोगों को गुमराह करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है ताकि पूरी घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

प्रियंका ने पुलिस को भी दी थी मामले की जानकारी
पति का गैर औरत के साथ अफेयर चल रहा है, इसकी जानकारी प्रियंका ने 4 माह पहले पूरी घटना की जानकारी अरगोड़ा थाने की पुलिस को लिखित रूप से दी थी। पुलिस ने भी दंपति के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का हर संभव प्रयास किया था लेकिन इसके बाद भी आरोपी पति रवि प्रसाद दूसरी लड़की से बात करने से बाज नहीं आ रहा था।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS  DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309