Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची की बेरहम पुलिस, JPSC का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों के साथ लड़कियों पर भी पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, लाठीचार्ज में कई MLA भी कुटाए

0 427

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

JPSC कार्यालय का घेराव करने निकले अभ्‍यर्थियों पर लाठीचार्ज

7 वीं -10वीं JPSC का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर इस पर हंगामा शुरू हो गया है। अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थी मोरहाबादी से JPSC दफ्तर घेराव करने जा रहे थे। इन्हें पुलिस मोरहाबादी के बापू वाटिका में ही रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने। रोकने के लिए पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई है।

- Advertisement -

रांची में प्रदर्शन कर रहे जेपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज, कई छात्र घायल – NEWSWINGइस बार अभ्यर्थियों को BJP का भी सपोर्ट मिल रहा है। BJP के विधायक नवीन जायसवाल, भानू प्रताप शाही, गोमिया विधायक लंबोदर महतो भी मौजूद हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि पुलिस ने लड़कियों पर भी लाठीचार्ज की है। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिला सहित अभ्यर्थी बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

लाठीचार्ज होने के बाद विधायक भानु प्रताप शाही ने मोर्चा संभालते हुए अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई है।

BJP विधायक का आरोप-साजिश के तहत हुई है गड़बड़ी
BJP विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि JPSC में हेमंत सरकार की साजिश के तहत गड़बड़ी हुई है। पूरे JPSC में परिवारवाद चल रहा है। छात्रों के भविष्य के साथ हेमंत सरकार खिलवाड़ कर रही है। आंदोलनरत अभ्यर्थी के साथ खड़े हैं। उन्होने कहा कि आज 23 तारीख को जेपीएससी के अभ्यर्थियों से मिलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उनसे नहीं मिलने दिया जा रहा है। इसके विरोध में नौजवान आज छात्र सड़क पर है।

Report By :- SHIVANI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309