Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस आज|: सोनिया ने खींची रस्सी और धड़ाम से उनके हाथो में गिर गया कांग्रेसी झंडा, बीजेपी सांसद ने बताया- ‘पतन का पूर्वानुमान’

0 368

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

कांग्रेस का आज 137वां स्थापना दिवस, झंडा फहराते हुए सोनिया गांधी के हाथों में गिरा पार्टी ध्वज, एक पल के लिए सहम सी गईं पार्टी अध्यक्ष

इस घटना पर भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कांग्रेस पर तंज करते हुए ट्वीट किया, ‘पतन का पूर्वानुमान’

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अजीब वाकया हुआ। सोनिया मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराने पहुंची थीं, लेकिन डोरी खींचते ही झंडा उनके ऊपर आ गिरा।

- Advertisement -

Congress Party Foundation Day137वां स्थापना दिवस मनाने पहुंची थीं सोनिया
सोनिया कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंची थीं। सोनिया ने जब पार्टी के झंडे की डोर खींची तो वहां एक कार्यकर्ता भी मौजूद था। उसने झंडारोहण में सोनिया की मदद करने की कोशिश की, लेकिन झंडा उनके ऊपर ही गिर पड़ा। इस घटना से वहां मौजूद सभी कांग्रेसी चौंक गए। इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता दौड़ती हुई आई और उसने भी फ्लैग होस्टिंग में मदद की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

आखिरकार सोनिया गांधी ने हाथ से ही पार्टी का झंडा फहराया। इस पूरे वाकये के दौरान सोनिया कहीं भी विचलित नहीं नजर आईं, उनका रिएक्शन बेहद शांत रहा।

स्थापना दिवस विशेषः 10 कारण जिनके चलते हुई कांग्रेस की दुर्गति - ten reasons why congress party is in trouble - AajTakसोनिया ने कहा- अब चुप नहीं रह सकती कांग्रेस
स्थापना दिवस के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी विरासत गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, ‘हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।’

Report By :- ANUJA AWASTHI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309