Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अपने प्रेमी से निकाह करने पर अड़ी युवती, कहा – जबरदस्ती की तो अच्छा नही होगा, युवती की धमकी के बाद थाने पहुंची लव स्टोरी

0 693

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुरादाबाद

Moradabad Love Story : मुरादाबाद में एक प्रेम कहानी का फैसला पुलिस थाने में हुआ। युवती अपने प्रेमी के साथ ही निकाह करने पर अड़ी थी। परिवार वालों ने समझाया लेकिन बात नहीं बनी। युवती ने कह दिया, निकाह करूंगी तो प्रेमी के साथ। जबरदस्ती की तो अच्छा नहीं होगा। युवती की इस धमकी पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। जहां पंचायत के बाद रजामंदी से निकाह कराने का फैसला हुआ।

एक महीने बाद दुबई से आकर निकाह करेगा युवक

- Advertisement -

love happened on facebook covered a distance of 800 km lover reached bihar to meet odisha asj | फेसबुक पर हुआ प्यार, 800 किमी की दूरी तय कर ओड़िशा से बिहार मिलनेपुलिस के सामने दोनों परिवार के लोग प्रेमी के साथ निकाह कराने के लिए राजी हो गए। लेकिन, लड़का दुबई में नौकरी करता है। इस पर तय यह हुआ कि वह एक महीने बाद युवक आकर प्रेमिका से निकाह करके उसे दुल्हन बनाकर अपने साथ विदा कराकर ले जाएगा।

प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी लड़की

मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के पल्लूपुरा मिलक गांव निवासी युवती का पड़ोसी जिले सम्भल की सीमा के थाना असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को युवती ने स्वजन से अपनी पंसद के युवक से निकाह कराने की जिद की।

premi ek to premika two child ko chodker ghar se bhagi police ne is halat me flate se pakda in bihar - बिहार : प्रेमी एक तो प्रेमिका दो बच्चों को छोड़करकिसी और से निकाह करने पर धमकाया

कहा है कि वह उससे प्रेम करती है। निकाह भी उसी से करेगी। किसी और से निकाह किया तो अच्छा नहीं होगा। ये बात सुनकर स्वजन हैरान थे। माता-पिता ने युवती को काफी डांट फटकार लगाई। लेकिन, वह अपना फैसला बदलने के लिए तैयार नहीं हुई। युवती गुस्से में आकर घर से थाने आ गयी।

दो घंटे तक पुलिस थाने में चली पंचायत

युवती ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने फोन करके युवती के स्वजन को थाने बुला लिया। उसके बाद युवक के स्वजन को बुलाया। युवक के स्वजन निकाह के नाम पर आनाकानी करने लगे। दो घंटे के बाद मुकदमे के डर से युवक स्वजन निकाह करने के लिए राजी हो गए।

Report By :- HEENA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुरादाबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309