BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, मुंबई
अभिनेत्री काव्या थापर को मुंबई की जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस पर नशे में धुत्त होकर कार चलाने और दूसरी गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप है। आरोप यह भी है कि एक्ट्रेस ने नशे में धुत्त होकर महिला पुलिस अधिकारी को गालियां दी और उसके साथ मारपीट की है। फिलहाल इस मामले में एक्ट्रेस की ओर से कोई भी सफाई सामने नहीं आई है।

- Advertisement -
जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस को गुरुवार सुबह जुहू इलाके से पकड़ा गया है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

होटल के बाहर कार को मारी टक्कर
जुहू पुलिस ने बताया की एक्ट्रेस ने एक पांच सितारा होटल से बाहर निकलते ही पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। जब कार के मालिक ने उन्हें रोका तो एक्ट्रेस ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद जुहू थाने की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नशे में धुत एक्ट्रेस ने पहले तो अधिकारी को गलियां दी और जब उन्हें रोका गया तो एक्ट्रेस मारपीट करने लगी। बाद में पुलिस ने बल का प्रयोग कर उन्हें गिरफ्तार किया। अरेस्ट करने के बाद एक्ट्रेस को मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

साउथ की चर्चित एक्ट्रेस हैं काव्या
मुंबई में पैदा हुई और अपने करियर की शुरुआत करने वाली काव्या साउथ का एक जाना माना चेहरा है। उन्होंने तमिल, तेलगु की आधा दर्जन फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने शार्ट हिंदी फिल्म तत्काल में भी अहम किरदार निभाया था। काव्या की कुछ चर्चित फिल्मों में ई माया पेरेमिटो(तेलगु), मार्केट राजा एमबीबीएस(तमिल), एक मिनी कथा(तेलगु) शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट भी किए हैं।
Report By :- MINAKSHI SINGH, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, मुंबई