इलेक्ट्रिक कटर से खूनी वारदात : झारखंड के साहिबगंज में श्रद्धा से भी खतरनाक मर्डर, पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के झुंड के बीच छोड़ा, गर्दन समेत कई हिस्से गायब
CRIME DESK, NATION EXPRESS, साहिबगंज (झारखंड)
Sahibganj Rubika pahadin Murder Case: झारखंड के साहिबगंज में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े मिले जिसे कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे
रुबिका पहाड़िया और दिलदार अंसारी एक-दूसरे को पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से जानते थे. दिलदार पहले से शादीशुदा था. उसने रुबिका को अपनी दूसरी पत्नी बनाया था. इसी बीच रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता हो गई. परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, अब उसका टुकडों में शव मिला है.
- Advertisement -
जानें क्या है मामला?

कटर से काटा गया था शव
जनजाति महिला की हत्या से झारखंड की राजनीति सुलग उठी है. बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि दिलदार अंसारी ने हाल ही में इस भोली भाली आदिवासी युवती को फंसा कर उसे दूसरी शादी की थी. हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियों के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़े हैं. अल्पसंख्यक समाज के कुछ कुंठित मानसिकता वाले लोग बेटियों के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़े हैं. अल्पसंख्यक समाज के कुछ कुंठित मानसिकता वाले लोग बेटियों को लगातार टारगेट कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही. अगर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो हम सड़कों पर उतरकर सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे.