Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

छात्रों की पिटाई के बाद विवि में जमकर बवाल, पथराव,, तोड़फोड़ व आगजनी, छात्रनेता समेत छह घायल, SP-DC 6 थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे

0 442

NEWS DESK, NATION EXPRESS, इलाहाबाद

स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। छात्रों को समझा दिया गया है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि निष्पक्ष कार्रवाई होगी। सीसीटीवी व वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। – रमित शर्मा, पुलिस कमिश्नर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की पिटाई के बाद सोमवार को जमकर बवाल हुआ। उग्र भीड़ ने पथराव, तोड़फोड़ के साथ आगजनी की। कार्यालयों के दरवाजे-खिड़कियों के साथ ही दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। दो बाइकें व जनरेटर फूंकने के साथ कैंटीन को भी आग के हवाले कर दिया। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने छात्रों की पिटाई के साथ ही फायरिंग की। इसमें छात्रनेता व विवि के पांच छात्र जख्मी हुए हैं।

- Advertisement -

Allahabad University: Several Rounds Of Firing In The University After A  Dispute With Security Guards, Many St - Allahabad University: छात्रों की  पिटाई के बाद विवि में बवाल, तोड़फोड़ व आगजनी, छात्रनेतापूर्व छात्रनेता व कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक से अभद्रता से बवाल शुरू हुआ। वह यूनियन हॉल के पास स्थित एसबीआई शाखा में जा रहे थे। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने उन्हें भीतर जाने से रोक दिया। इसे लेकर नोकझोंक हुई तो एक असिस्टेंट प्रोफेसर के बीचबचाव पर मामला शांत हो गया और विवेकानंद भीतर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद बड़ी संख्या में गार्ड डंडे व लोहे की रॉड व असलहों से लैस होकर आए और छात्रों को पीटना शुरू कर दिया।

निहत्थे छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवालनिहत्थे छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि विरोध पर फायरिंग भी की गई। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और उन्होंने पथराव करते हुए गार्डों को खदेड़ लिया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। पथराव करते हुए आगे बढ़े छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार समेत कई कार्यालयों के दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दिए।  पुलिस के खदेड़ने पर केंद्रीय पुस्तकालय की तरफ स्टैंड में खड़े शिक्षकों-कर्मचारियों के आठ वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए।

इसके साथ ही परिसर में खड़ी तीन और यूनियन भवन रोड व बैंक रोड पर एक-एक कारों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक व रजिस्ट्रार कार्यालय के पास खड़ी दो बाइकें फूंक दी। प्रॉक्टर कार्यालय के पास स्थित कैंटीन व जनरेटर में भी आग लगा दी। सूचना पर कमिश्नर रमित शर्मा, एडिशनल कमिश्नर आकाश कुलहरि, डीएम संजय खत्री डेढ़ दर्जन थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति नियंत्रित की।

Allahabad University: Several Rounds Of Firing In The University After A  Dispute With Security Guards, Many St - Allahabad University: छात्रों की  पिटाई के बाद विवि में बवाल, तोड़फोड़ व आगजनी, छात्रनेतायह हुए जख्मी
उधर सुरक्षा गार्डों की पिटाई में छात्रनेता विवेकानंद पाठक का सिर फूट गया। इसके अलावा एमए के छात्र अभिषेक यादव का आरोप है कि वह फायरिंग में छर्रे लगने से घायल हुआ है। इसके अलावा छात्र हरेंद्र यादव, मंजीत पटेल, मुबस्सिर हारून, मसूद अंसारी भी जख्मी हुए हैं। इन सभी का मेडिकल कराया गया है।

Report By :- ZOYA AAFRIN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, इलाहाबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309