CRIME DESK, NATION EXPRESS, बरेली
इज़्ज़तनगर में इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप कांड के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी अधिवक्ता नरेश और उसके साथी धर्मेंद्र को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अधिवक्ता नरेश और धर्मेंद्र पर 20-20 हजार का इनाम किया था।
उत्तर प्रदेश के बरेली में अपने दोस्तों के साथ स्कूटी पर घूमने निकली इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. सूचना के मुताबिक इज्जजतनगर थाना क्षेत्र के जंंगलों में पांच लड़कों ने युवती और उसके दोस्तों को पकड़ लिया. उन्होंने दोनों दोस्तों की जमकर पिटाई की और छात्रा का अपहरण कर भगवानपुर धीमरी गांव के पास खेत में ले गए. यहां पांचों ने बारी-बारी से लड़की का रेप किया.
- Advertisement -
पांचों ने बारी-बारी से लड़की के साथ हैवानियत की
घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने इज्जतनगर थाने में लिखित तहरीर देकर एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है. लड़की जिन दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर घूमने निकली थी उनमें एक उसका ब्वॉयफ्रेंड है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि जिन बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया वे सभी एक दूसरे को नाम लेकरसे बुला रहे थे., पीड़िता ने पांचों का नाम धर्मेंद्र, अनुज, विशाल, नीरज, अमित और नरेश बताया.
पीड़िता के मुताबिक नरेश उन सभी का मुखिया था. उन लोगों ने लड़की के बॉयफ्रेंड का मोबाइल छीनकर खेतों में फेक दिया. घटना 28 JUNE की है, लेकिन बदनामी होने के डर से लड़की ने यह बात अपने घरवालों को नहीं बताई. चेहरे पर दहशत और बार-बार रोने पर लड़की की बहन ने पूछताछ की. तब पीड़िता ने अपनी बहन को पूरा घटनाक्रम बयां किया. इसके बाद 30 जून को घरवालों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई.
गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है: बरेली एसएसपी
वहीं इस मामले में बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि छात्रा की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है. उसका मेडिकल करवाया जाएगा. साथ ही आरोपियो की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है. पीड़िता ने जो तहरीर दी है उसके मुताबिक उसके दोनों दोस्तों का नाम अर्नव और सागर सैनी है. इन्हीं के साथ वह घूमने निकली थी. हमलावर लड़कों के पास चाकू थे, शोर मचाने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी.
Report By :- SIMRAN JHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, बरेली