EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
12 अगस्त दफ्तर मदरसा हुसैनिया कडरू रांची में मौलाना मोहम्मद साहब प्रधानाचार्य मदरसा हुसैनिया कडरू रांची और शिक्षकों की मदरसे में तालीम शुरू करने के सिलसिले में एक अहम बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया कि अभी मदरसे में सिर्फ उन्हीं छात्रों का दाखिला लिया जाएगा जिनकी उम्र कम से कम 15 साल या उससे ज्यादा हो यह दाखिले दर्जा अरबी व फारसी हिफ़ज व तजवीद और कंप्यूटर क्लास में ही लिए जाएंगे शहर रांची के पुराने छात्र 14 अगस्त से 17 अगस्त तक गार्जियन के साथ आकर दाखिले की कार्रवाई मुकम्मल करवा लें !
आने वाले छात्र को इन बातों का ख्याल रखना जरूरी होगा
- Advertisement -
(1) छात्र की उम्र 15 साल से कम ना हो
(2) फिलहाल तालिमी सिलसिला खाने-पीने और रहने सहने के इंतजाम के बगैर सिर्फ शहर रांची के छात्रों का होगा ( 3) गार्जियन से इजाज़त नामा और अपना और गार्जियन का आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।
(4)मदरसा के कैंपस में मास्क का इस्तेमाल और दूरी का ख्याल रखना होगा।
बाकी छात्र हुकूमत की नई गाइडलाइन आने के बाद मदरसे की जानिब से दूसरे एलान का इंतजार करें और दुआओं का एहतमाम करें।
Report By :- KIRAN TIWARI, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI