Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोरोना के तीसरी लहर को रोका नहीं जा सकता, बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं :डॉ0 नरेश त्रेहन

0 508

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

स्कूलों को खोले जाने पर मेदांता के चेयरमैन नरेश त्रेहन ने जताई चिंता, बोले- ‘बच्चे बीमार पड़े तो देखभाल के लिए नहीं अच्छी सुविधा’

 मेदांता के चेयरमैन डॉक्टर नरेश त्रेहन ने चेताया है कि बच्चों को अभी स्कूल न भेजें. कोरोना के तीसरी लहर को रोका नहीं जा सकता है. सावधानी से सिर्फ टाल सकते हैं. यही जानकारी डॉ त्रेहान ने एक NATION EXPRESS से बातचीत के दौरान दी.

- Advertisement -

डॉ त्रेहान की चेतावनी: बच्चों को अभी नहीं भेजें स्कूल, बैंगलुरू में 500 से  अधिक बच्चे मिले पॉजिटिवडॉ त्रेहान बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों में तेजी से संक्रमण फैलने के संकेत मिले है. बैंगलुरू में अबतक सैकड़ों बच्चे संक्रमित पाए गए है. पिछले 10 दिनों में सिर्फ बैगलुरू में 499 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले है. बच्चों की जांच लगातार जारी है. डॉ त्रेहान ने बताया कि बच्चों का वैक्सीन जबतक नहीं आता, तबतक बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है.
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब काफी कमजोर पड़े चुकी है. इस बीच झारखंड सहित कई राज्यों में अब दोबारा स्कूल खोला जा रहा है. प्रदेश में कक्षा छह से उपर की पढ़ाई स्कूल में शुरू करने का आदेश सरकार ने जारी कर दिया है. कई स्कूलों में बच्चों को बुलाया भी जा रहा है. ऐसे में स्कूल खोलने को लेकर डॉ. नरेश त्रेहान ने चेताते हुए कहा है कि महामारी के दौर में स्कूल को दोबारा खोलना सही नहीं होगा.

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आया बड़ा अपडेट, WHO-AIIMS के सर्वे में हुआ  खुलासा | Zee Business Hindiइससे पहले इससे पहले मेदांता अस्पताल के चेयरमैन नरेश त्रेहन ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद उस पर नियंत्रण में रखा जा सकता है, अगर हम अनुशासन में रहें तो। हमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।’

गौरतलब है कि हाल ही में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) ने प्रधानमंत्री कार्यालय को चेताया था। एनआईडीएम ने प्रधानमंत्री कार्यालय को अपनी एक हालिया रिपोर्ट में अक्टूबर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के पीक की चेतावनी दी थी। हालांकि बावजूद इसके देश के कई हिस्सों में एक सितंबर से स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है।

Report By :- MADHURI SINGH, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309