NEWS DESK. NATION EXPRESS, मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के सागर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक लेडी कॉन्स्टेबल…एक महिला की बेरहमी से पिटाई लगा रही है।
महिला अपनी बेटी के साथ सड़क पर जा रही थी। महिला ने मास्क नहीं पहना था लेकिन बेटी ने मुंह पर स्कार्फ बांधा था। मास्क ना पहनने पर पुलिस टीम ने महिला को गाड़ी में बैठने के लिए कहा जब महिला ने विरोध किया तो लेडी कॉन्स्टेबल भड़क गई। लेडी कॉन्स्टेबल ने महिला को थप्पड़ मारना..शुरु कर दिया। महिला सड़क पर गिर गई तो… उसे बाल पकड़ कर घसीटा। मां को बचाने…के लिए बेटी आगे आई तो लेडी कॉन्स्टेबल ने बेटी को गाली दी। …
Report By : RIYA SINGH, NEWS DESK. NATION EXPRESS, मध्यप्रदेश
- Advertisement -