Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बसंत सोरेन को CM बनाने की मांग,अनुभवहीन और फ्लॉप CM हेमंत को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए:- रघुवर दास

0 634

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को अनुभवहीन और फ्लॉप सीएम करार दिया है. उन्होंने कहा कि 19 महीने की हेमंत सरकार में राज्य में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को अनुभवहीन और फ्लॉप मुख्यमंत्री करार देते हुए उनके छोटे भाई बसंत सोरेन को सीएम बनाने की मांग की है. रघुवर दास ने कहा कि 19 महीने की हेमंत सरकार में राज्य में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं. इसलिए जेएमएम को अक्षम और अनुभवहीन सीएम को पद से हटाना चाहिए. सोरेन परिवार से ही सीएम बनाना है तो बसंत सोरेन के सीएम बनाना चाहिए.

- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के इस बयान के बाद सूबे की सियासत गर्म हो गई है. (फाइल फोटो)  रघुवर दास ने कहा कि जेएमएम में कई ऐसे विधायक हैं जिनका लंबा राजनीतिक अनुभव है. नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, लोबिन सोरेन जैसे सीनियर नेता को सीएम बनाना चाहिए. लेकिन अगर सोरेन परिवार से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाना है, तो युवा तुर्क नेता बसंत सोरेन को जेएमएम मुख्यमंत्री बनाए.

बीजेपी नेता ने निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री के होते हुए सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अत्याचार हुआ है. पिछले 19 महीने के कार्यकाल में हेमंत सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों की हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हुई हैं. सूबे में कानून व्यवस्था की हालत लचर है. आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटना होती रहती हैं. इसलिए ऐसे अक्षम और अनुभवहीन मुख्यमंत्री को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए !

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309