Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में बढ़ा कोरोना का खौफ: सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना अनिवार्य, कोरोना की रोकथाम को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने जारी की नई गाइडलाइन

0 544

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट बोले- 22 जून के आसपास चौथी लहर का अनुमान

कहा- चौथी लहर का असर नए वेरिएंट की संक्रामकता के स्तर पर होगा निर्भर

एक्स्पर्ट बोले- 22 अक्टूबर यानी करीब चार महीने तक रहेगा चौथी लहर का असर

15 से 31 अगस्त तक होगा पीक

कोरोना की रोकथाम को लेकर झारखंड सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस गाइडलाइन के तहत जिला प्रशासन को इसका पालन सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है. यह आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा. वहीं, इस गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

- Advertisement -

Mask as metaphor

इन गाइडलाइन का करें पालन

– बंद जगह, कार्यस्थलों और सार्वजनिक परिवहन के दौरान फेस कवर/मास्क पहनना अनिवार्य है
– स्कूल और कोचिंग संस्थान स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के लिए एसओपी/दिशानिर्देशों का करेंगे पालन
– यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी पालन करेंगे
– होटल, रेस्तरां समेत गेस्ट हाउस/धर्मशाला/लॉज आदि में SOP का पालन करना होगा
– शॉपिंग मॉल, मूवी हॉल और मल्टीप्लेक्स में SOP का अनुपालन करेंगे
– सभी धार्मिक स्थल/पूजा स्थल में जारी एसओपी का अनुपालन करेंगे
– व्यायामशालाएं और योग संस्थान में जारी एसओपी का अनुपालन करेंगे
– व्यक्ति कार्यस्‍थल और सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखेंगे
– कार्य स्थलों पर हैंड वाश या सेनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी

– सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबंधित है
– बंद जगहों में उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित किया जाना चाहिए
– सभी आईटीआई, कौशल विकास केंद्र और पॉलिटेक्निक संस्थानों में एसओपी का पालन करेंगे
– केंद्र और राज्य सरकार के प्रशिक्षण संस्थान कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, भारत सरकार द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन करेंगे
– केंद्र सरकार के विभिन्न प्राधिकरणों/झारखंड सरकार/यूनिवर्सिटी/कॉलेजों/स्कूलों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं और निजी प्राधिकरणों/संस्थानों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय परीक्षाएं स्वास्थ्य जारी एसओपी के अनुपालन में होंगी.

Himachal Pradesh revokes all COVID curb, but mask mandate to continue | Mint

 

corona

Bengaluru: Wear a mask even if you're alone in car, on bike, says BBMP in  new rules | Bengaluru News - Times of India

झारखंड में 108 एक्टिव केस

बता दें कि झारखंड में कोरोना पर करीब-करीब काबू पाया गया है. वर्तमान में 108 एक्टिव केस है. वहीं, राज्य के 12 जिले कोरोना फ्री है. इन जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है. वहीं, जिन जिलों में एक्टिव केस है, वहां इसकी रोकथाम को लेकर सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है.

Report By :- SIMRAN CHOUDHRY, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309