Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नामकुम थाना प्रभारी को फंसाने की साजिश : राजेश की लिखित शिकायत पर 28 जून को ही थाना प्रभारी ने कर लिया था FIR दर्ज

0 498

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के नामकुम थाना प्रभारी को एक साजिश के तहत फसाने के बड़ी साजिश रची जा रही है गौरतलब है कि राजेश कुमार नामक युवक ने नामकुम थाने में एक लिखित शिकायत दिया था जिसमें यह कहा गया था कि मेरे द्वारा खरीदी जमीन पर जमीन के पूर्व मालिक द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और अपराधिक तत्वों के साथ मिलकर मेरे जमीन पर चढ़ाई करने और ₹2 LAkh रंगदारी मांगने के मांगा जा रहा है मतलब है कि आवेदन देने वाले राजेश कुमार सिंह उस जमीन पर स्कूल का निर्माण करा रहे हैं जिसकी वजह से 27 जून को सुबह 9:00 बजे कुछ अपराधी तत्व के लोग नशे में धुत लाठी डंडा एवं हथियार लेकर मेरे स्कूल में पहुंचकर गाली गलौज करने लगे

- Advertisement -

और मुझे धमकी देने लगे जिसके लिखित शिकायत नामकुम थाने में दी गई जिसके बाद नामकुम थाना प्रभारी के द्वारा 28 जून को ही इस मामले में एफ आई आर (0201/ 22) दर्ज कर लिया गया और इस मामले की तहकीकात के लिए एएसआई बाबूलाल टू डू को नियुक्त किया गया लेकिन f.i.r. होने के बाद भी कुछ लोग नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं !

जबकि नामकुम थाने में लिखित शिकायत करने वाले राजेश कुमार सिंह का आरोप है कि नामकुम थाना प्रभारी अपराधिक तत्वों को संरक्षण देते हैं और मेरे अपराध के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रहे हैं जिसके बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत 29 जून को रांची जोन के आईजी को की है जबकि सच्चाई यह है कि नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के द्वारा 28 जून को ही एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया गया था,  आखिर क्या वजह है कि नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को थाना प्रभारी के पद से हटाने की साजिश रची जा रही है, कौन है इसका सूत्रधार? किसके इशारे पर हो रहा है यह पूरा काम ? क्यों लोग पसंद नहीं कर रहे हैं नामकुम थाना प्रभारी को ? कई ऐसे सवाल है जिस पर से पर्दा उठना बाकी है लेकिन हाल की घटनाओं पर एक नजर हम डालें तो ऐसा प्रतीत होता है कि नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309