Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में अपराध की वारदातों पर ब्रेक लगाने के लिए SSP चंदन सिन्हा की नई मुहीम : अब DSP भी करेंगे नाईट शिफ्ट ड्यूटी

0 359

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Police officers night shifts in Ranchi. रांची में अपराध को कंट्रोल करने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. रात में पुलिस सूचानाओं पर जल्दी रिस्पॉन्स करे इसके लिए अधिकारियों की भी नाइट शिफ्ट लगाई जा रही है.

राजधानी रांची में लेट नाइट होने वाले अपराध की घटनाओं पर ब्रेक लगाने के लिए अब शहर में पदस्थापित डीएसपी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं. पुलिस कंट्रोल रूम में एक सप्ताह के लिए एक डीएसपी की नाइट शिफ्ट लगाई गई है.

- Advertisement -

रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक की शिफ्ट

राजधानी में अपराध की वारदातों पर ब्रेक लगाने के लिए पहली बार डीएसपी स्तर के अधिकारियों से नाइट शिफ्ट करवाया जा रहा है. डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नाइट शिफ्ट के दौरान रांची के कचहरी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में उपस्थित रहना है. रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे सुबह तक डीएसपी कंट्रोल रूम में नाइट शिफ्ट कर रहे हैं. रांची में पदस्थापित प्रतेयक डीएसपी को एक सप्ताह तक नाइट ड्यूटी करनी है, इस दौरान उन्हें कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखना है. कौन डीएसपी पुलिस कंट्रोल रूम में कब नाइट शिफ्ट करेगा इसके लिए बाकायदा रोस्टर बनाया गया है.Jharkhand News Ranchi Violence case Mob assaulted Zeeshan and Faizan - रांची  हिंसा: गए थे पिज्जा लेने, 'जय श्री राम' नारे लगाते आई भीड़, नाम पूछ करने  लगी लाठी-डंडों से जीशान ...
हर सूचना पर करना है रिएक्ट

रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया यह देखा जा रहा था कि रात के समय सूचनाओं मिलने के बावजूद पुलिस का रिस्पांस टाइम बेहतर नहीं हो पा रहा था. ऐसे में यह जरूरत थी की एक सीनियर अधिकारी को पुलिस कंट्रोल में तैनात किया जाए, ताकि पुलिस का रिस्पांस समय बढ़िया हो, इसी को ध्यान में रखते हुए रांची के सभी डीएसपी से रोस्टर के आधार पर एक सफ्ताह के लिए नाइट शिफ्ट करवाया जा रहा है. इस दौरान पूरी रात डीएसपी कंट्रोल रूम से पूरे शहर की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

लखनऊ में भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मियों को 'कंट्रोल' करेगा कंट्रोल रूम, जानिए  कैसे - Now Control room will control corrupt policemen in Lucknowहर सूचना आती है कंट्रोल रूम में

डायल 100 और डायल 112 जैसे हेल्पलाइन पर जो भी कॉल्स होते हैं वो कंट्रोल रूम में ही आता है. जिसके बाद उसकी जानकारी पीसीआर, माइक और थाना प्रभारियो को वायरलेस और फोन के जरिए दी जाती है. वैसे तो कंट्रोल रूम में एक स्थाई तौर पर एडिशनल एसपी की तैनाती की गई है, लेकिन वह काफी नहीं था.
रांची के सीनियर एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ बड़े घटनाओं को रोकने में नाइट शिफ्ट में काम कर डीएसपी की भूमिका रही है, भविष्य में इसे और बेहतर बनाया जाएगा.

Report By :- SHRUTI SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309