Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

केस लड़ना हुआ महंगा : कोर्ट फ़ीस में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ रांची के वकीलों ने किया पैदल मार्च,दी आंदोलन की चेतावनी

0 338

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बार काउंसिल ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री से भी करेंगे मुलाकात

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के विरोध में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर सोमवार को पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अपने आपको अलग रखा। बार एसोसिएशन के आह्वान पर रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में इसका खासा असर देखने को मिला। उच्च न्यायालय में सोमवार को न्यायिक कार्य लगभग ठप्प रहा। कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ राज्यभर के अधिवक्ता एकजुट नजर आये। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगा कर विरोध दर्ज कराया। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने व्यवहार न्यायालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च भी निकाला।

- Advertisement -

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात की. यह मुलाकात कोर्ट फ़ीस में बढ़ोतरी के संबंध में की गई. अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, एग्जीक्यूटिव कमिटी के अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी और काउंसिल के सदस्य ए के रशीदी ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर फ़ीस वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया. काउंसिल अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण के मुताबिक मुख्य सचिव ने काउन्सिल अध्यक्ष के नेतृत्व में आये प्रतिनिधियों को उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. अब काउन्सिल के अध्यक्ष और अन्य सदस्य इस मुद्दे को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस से भी मुलाकात करेंगे.

कोर्ट फीस बढ़ोतरी का मामला गरमाया

बता दें कि झारखंड में कोर्ट फ़ीस में वृद्धि का मामला अब गरमाता जा रहा है. स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर पूरे राज्य के अधिवक्ताओं ने कोर्ट फ़ीस में की गई बढ़ोतरी का विरोध किया. रांची में झारखंड हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने भी काउन्सिल के निर्देश का पालन करते हुए खुद को न्यायिक कार्यों से दूर रखा, इसका असर न्यायिक कार्यों के निष्पादन पर साफ़ देखने को मिला. झारखंड के सभी जिलों में वकीलों ने काला बिल्ला लगाकर अपना रोष व्यक्त किया तो वहीं रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने कोर्ट परिसर से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकाल कर विरोध जताया.

कोर्ट फीस की लड़ाई सड़क पर, काउंसिल के निर्णय का वकीलों ने किया समर्थन,  रांची में पैदल मार्च | Court fees fight on the road, lawyers supported the  decision of the council,

वकीलों का पैदल मार्च

रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्भू अग्रवाल और महासचिव संजय विद्रोही के नेतृत्व में वकीलों ने पैदल मार्च किया. पैदल मार्च के दौरान सरकार के इस निर्णय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस पैदल मार्च में रांची जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य वकील शामिल रहे. अल्बर्ट एक्का पहुंचकर वकीलों का यह प्रदर्शन खत्म हुआ.

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309