Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में आदिवासी सामाजिक संगठन ने अपने हक और अधिकार को लेकर मानव श्रृंखला बनाई

0 564

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के तत्वाधान में आज झारखंड राज्य के विभिन्न चौक चौराहों में आदिवासियों के अपने हक और अधिकार को लेकर ज्वलंत मुद्दे को लेकर झमाझम बारिश के बावजूद मानव श्रृंखला बनाया गयाजो निम्न प्रकार से हैं :-
(i) मूलत: झारखंड में निवास करने वाले तमाम आदिवासीयों को सीएनटी एक्ट में थाना क्षेत्र की बाध्यता के कारण दूसरे जगह पर रचने बसने का अधिकार नहीं होने के कारण एक गंभीर समस्या होती उत्पन्न होती है। जिसे समाप्त कर नियम में संशोधन करते हुए पूर्ण रूप से पूरे राज्य कहीं भी जमीन खरीद बिक्री की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

(ii) जाति प्रमाण पत्र बनाने के दौरान आने वाली विसंगतियों को दूर किया जाए और शिक्षा नियोजन, छात्रवृत्ति एवं अन्य आवेदन के दौरान अलग-अलग समय पर आवेदक से अलग-अलग सीओ,
एसडीओ, डीसी आदि का जाति प्रमाण पत्र की मांग को समाप्त कर एक समय पर बनाए गए प्रमाण पत्र को आजीवन मान्य करार घोषित किया जाए। और इसके साथ ही 1950 के रजिस्ट्री डीड से जो जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र बनता है उसका कट ऑफ डेट 15 नवंबर 2000 जब झारखंड राज्य अलग हुआ तब का रखा जाए।

- Advertisement -

(iii) आदिवासी महिला द्वारा गैर आदिवासी पुरुष से विवाह पर आदिवासी लाभ से वंचित करने का प्रावधान कानून में लाया जाए। इसी के साथ ही रांची जिला के 30 चौक चौराहों में आदिवासी अपने हक और अधिकार के लिए छाता लेकर lowadih चौक अरगोड़ा चौक बिरसा चौक बूटी मोड़ खेल गांव चौक नामकुम ब्लॉक आदि जगहों पर निकले और पूरे राज्य से रिपोर्ट आई कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली इसलिए हमें खुशी है और राज्य के सारे लोगों को बधाई देता हूं कि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न हुआ इस कार्यक्रम इस के अध्यक्ष कुलभूषण dungdung कार्यकारी अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरविंद उरांव, महासचिव निरंजना हेरेंज टोप्पो, उमेश पहन अलेक्स लकड़, किशोर कुजूर बासुदेव भगत ने मुख्य भूमिका निभाई थी !

Report By :- SIMRAN SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309