Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नौकरानी की बर्बरता : 8 माह के बच्चे को बेड पर पटक-पटक कर डेढ़ घंटे तक बेरहमी से पीटा

0 600

NEWS DESK, NATION EXPRESS, सूरत

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है.

गुजरात के सूरत शहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक घर की नौकरानी ने आठ महीने के बच्चे को इतनी बेदर्दी से मारा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. नौकरानी की यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. शनिवार को पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला ने बच्चे की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की थी. महिला को बच्चे की हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है. रांदेर पुलिस थाने के निरीक्षक पी एल चौधरी ने बताया कि बच्चे को ब्रेन हैमरेज हो गया है और उसका फिलहाल इलाज किया जा रहा है.

- Advertisement -

CCTV Footage Shows Child brutally beaten by maid In Uttar Pradesh Kanpur |  कानपुर में नौकरानी ने बच्चे की बर्बरता पूर्वक पिटाई की, घटना सीसीटीवी में  कैद, पुलिस ने दर्ज किया ...उन्होंने बताया कि सूरत शहर में एक दंपति के जुड़वा बच्चे हैं. दोनों पति पति नौकरी के कारण काम पर जाते हैं. इसलिए उन्होंने बच्चों की देखभाल के लिए इस महिला को काम पर रखा था. एसीपी (जी-डिवीजन) जेड आर देसाई ने बताया, ”हमें जब बच्चे के साथ हुई मारपीट की बात पता चली तो. हमने घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. उसमें देखा गया कि महिला बच्चे को गोद में बैठाकर उसे मार रही थी. तो कभी उसे बेड पर पटक रही थी. ऐसा महिला ने डेढ़ घंटे तक किया. फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.”

CCTV Footage Shows Child brutally beaten by maid In Uttar Pradesh Kanpur |  कानपुर में नौकरानी ने बच्चे की बर्बरता पूर्वक पिटाई की, घटना सीसीटीवी में  कैद, पुलिस ने दर्ज किया ...दो दिन पहले ही लगवाए थे घर पर सीसीटीवी कैमरे एसीपी ने बताया कि सितंबर 2021 से यह महिला दंपति के लिए काम कर रही थी. बच्चे के पिता मितेश पटेल ने बताया उन्होंने घर पर दो दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. क्योंकि उनके पड़ोसियों ने बताया था कि जब वे घर पर नहीं होते तो उनके घर से बच्चों के रोने की आवाजें आती हैं.

कोविड रिपोर्ट आते ही कर लिया जाएगा गिरफ्तार एसीपी (जी-डिवीजन) जेड आर देसाई ने आगे बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि महिला किसी बात को लेकर परेशान थी, जिसका गुस्सा वह बच्चे पर निकाल रही थी. आरोपी महिला पर आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल उसे हिरासत में लिया गया है. लेकिन जैसे ही महिला की Covid-19 परीक्षण रिपोर्ट आती है, उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Report By :- PUJA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, सूरत

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309