Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हिजाब विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश : दंगे न भड़कें इसलिए 2 कॉलेज में छुट्‌टी, हिजाब पहन कर क्लास करने पर पाबंदी

0 522

NEWS DESK, NATION EXPRESS, कर्नाटक

हिजाब विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिशें चल रही हैं। यह बात सामने आई कुंडापुरा में चल रहे स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के दौरान, जहां मुस्लिम समुदाय के दो लोगों को पुलिस ने घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, जबकि 3 लोग बचकर भाग निकले। पकड़े गए लोगों की पहचान अब्दुल मजीद और रजब के रूप में हुई है।

उडुपी के एडीशनल SP एसटी सिद्दालिंगप्पा के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी लोकल नहीं हैं। वे पास के गंगोली गांव के हैं। उनका छात्र आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। उन पर पहले से ही हत्या के प्रयास, दंगा करने जैसे कई अपराध दर्ज हैं।

- Advertisement -

कर्नाटक में चल रहे मौजूदा हिजाब विवाद के बीच हैदराबाद से इस प्रदर्शन को सपोर्ट करने की तस्वीरें सामने आई हैं।

पीयू कॉलेज ने कैम्पस में हिजाब पहनने सशर्त परमिशन दी
विवाद को बढ़ता हुआ देखकर कर्नाटक के विजयपुरा के दो कॉलेज (शांतेश्वरा पीयू और जीआरबी कॉलेज) में दो दिन की छुट्टी कर दी गई है, जबकि उडुपी के कॉलेज में एंट्री दे दी गई है। उधर दूसरी तरफ कुंडापुरा के सरकारी पीयू कॉलेज ने कैम्पस में सोमवार को मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर आने की अनुमति दे दी है। साथ ही यह नियम भी लागू किया कि वे अलग क्लास में बैठेंगी। ये छात्राएं गेट के बाहर रोज कॉलेज शुरू होने से लेकर खत्म होने तक प्रदर्शन कर रही थीं।

विरोध प्रदर्शन में शामिल एक स्टूडेंट के कार्ड पर लिखा-मैथ्स कैमिस्ट्री पढ़ने के लिए बालों का क्या करना है।
विरोध प्रदर्शन में शामिल एक स्टूडेंट के कार्ड पर लिखा-मैथ्स कैमिस्ट्री पढ़ने के लिए बालों का क्या करना है।

कॉलेज के प्रिंसिपल रामकृष्ण जीजे ने कहा कि कॉलेज गेट के बाहर भीड़ को खत्म करने के लिए यह फैसला लिया गया है, लेकिन उन्हें क्लासेस में जाने की अनुमति तभी मिलेगी जब वे हिजाब हटा देंगी। हालांकि, इन स्टूडेंट्स ने ऐसा करने से मना कर दिया।

वाइस प्रिंसिपल कोर्ट के फैसले का इंतजार करने कहा
वहीं कुंडापुरा के ही कलवराज वरदराज एम शेट्‌टी गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज ने हिजाब पहनकर आईं स्टूडेंट्स को घर वापस भेज दिया। वाइस प्रिंसिपल उषा देवी ने बताया कि हमने उन्हें बिना हिजाब के क्लास में जाने की सलाह दी थी, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया। इसलिए हमने उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करने का कहा है। कर्नाटक हाईकोर्ट 8 फरवरी को इस मामले की सुनवाई करेगा।

हिजाब-भगवा के बीच नीले रंग की भी एंट्री
हिजाब हमारा अधिकार कैंपेन में अब एक और रंग जुड़ गया है। कर्नाटक के आईडीएसजी कॉलेज चिक्कमंगलूरमें हिजाब पहनने वाली छात्राओं के समर्थन में जय भीम के नारे लगाते हुए ब्लू शॉल पहने दलित छात्र सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो वायरल हो गया है।

Report By : ZOYA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कर्नाटक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309