Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सोरेन सरकार को गिराने की साजिश में विधायक ने पुलिस काे उपलब्ध नहीं कराया काेई साक्ष्य, मंगढ़त कहानी गढ़ रहे हैं विधायक :- BJP

0 418

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

JMM के पूर्व कोषाध्यक्ष को नोटिस भेजेगी पुलिस, CDR भी खंगाला जाएगा, इधर रवि और अशोक फरार

झारखंड के सोरेन सरकार को गिराने की साजिश मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है। हटिया ASP विनीत कुमार काे जांच अधिकारी बनाया गया है। पुलिस पूछताछ करने के लिए दोनों आरोपियों काे नोटिस जारी करेगी। दोनों के मोबाइल कॉल का डिटेल्स भी निकाल सकती है, कि कब-कब उनकी बातचीत हुई।

- Advertisement -

jharkhand politics update jmm mla ramdas soren accused its own leaders of  conspiring to government topple made this big disclosure srn | Exclusive :  JMM ने अपने ही नेताओं पर लगाया सरकारइसी बीच FIR दर्ज हाेने के बाद रवि केजरीवाल गायब हाे गए हैं। NATION EXPRESS ने उनके कांके रोड स्थित आवास पर संपर्क करने का प्रयास किया ताे बताया गया कि वे रांची में नहीं हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। इन दोनों के खिलाफ JMM के घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने धुर्वा थाने में FIR दर्ज कराई है।

विधायक का आरोप है कि रवि केजरीवाल 25 दिन पहले उनके धुर्वा स्थित आवास पर आए थे। उन्हें JMM छोड़ने का प्रलोभन दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि अगर वे JMM छोड़कर BJP की सरकार में आते हैं ताे उन्हें मंत्री पद के साथ उतने पैसे मिलेंगे, जितना वे चाहेंगे।

विधायक ने भी नहीं दिया है साक्ष्य
इस मामले में धुर्वा थाने में FIR ताे दर्ज कर ली गई है, लेकिन विधायक ने पुलिस काे काेई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया है। विधायक रामदास सोरेन ने कहा है कि रवि केजरीवाल एक अन्य व्यक्ति के साथ उनके घर पर आए थे। आमने-सामने बैठकर उन्हें पार्टी छोड़ने का ऑफर दिया था। हालांकि वे कब मिले थे वो तारिख नहीं बता पा रहे हैं।

Report By :- GULZAR KHAN, CHANNEL HEAD, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309