Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लोगों की दुवाएं रंग लाई : वरिष्ठ पत्रकार अरूप चटर्जी को मिली जमानत, वर्ल्ड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन ने गिरफ्तारी के विरोध में किया था विरोध प्रदर्शन

0 441

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

न्यूज़11 भारत के वरिष्ठ पत्रकार अरूप चटर्जी को जमानत मिल गई है. झारखंड हाईकोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई हुई जहां कोर्ट ने उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने शिकायतकर्ता और राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश भी दिया है. बता दें कि हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध माना है. बता दें कि बीते शनिवार देर रात उन्हें उनके आवास से धनबाद पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था. देर रात हुई इस गिरफ्तारी से राज्यभर में रोष देखा जा रहा था. राज्य के अनेक जिलों में गिरफ्तारी के विरोध में आम जनता सड़क पर उतरे थे. न्यायपालिका ने भी सच का साथ देते हुए गरीबों के लिए सदा खड़ा रहने वाले न्यूज़11 भारत के वरिष्ठ पत्रकार अरूप चटर्जी को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया और झारखंड की उम्मीदों को पुनः जागृत कर दिया है.

Arup Chatterjee Rnc - Home | Facebook

- Advertisement -

सच दिखाने से पीछे नहीं हटेगा न्यूज़11 भारत

बता दें कि अपनी इस अवैध गिरफ्तारी के बाद भी अरूप चटर्जी ने यह कहा था कि सच दिखाने से वो कभी पीछे नहीं हटेंगे और झारखंड के हर भ्रष्टाचारियों का पर्दाफाश करते रहेंगे. अदालत ने कहा कि जिस तरह शनिवार 16 जुलाई को रात 12 बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया गया था. वह शीर्ष अदालत के आदेश की घोर अहेलना है. अदालत ने तीन सप्ताह में जिला प्रशासन से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट ने इंफोरमेंट को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा है कि गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है. इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि मामले पर भारतीय दंड विधान की धारा का दुरुपयोग किया गया था. धनबाद पुलिस की कार्रवाई पर कोर्ट ने फटकार भी लगायी है. मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को तय की गयी है. तब तक सरकार से भी जवाब मांगा है. सुनवाई के क्रम में याचिकाकर्ता के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता नवीन कुमार और अपराजिता भारद्वाज तथा अन्य ने अपनी दलीलें प्रस्तुत की. इस दौरान राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार, वरीय अधिवक्ता ऋतू कुमार एवं अधिवक्ता सुमित गडोदिया शामिल हुए.

झारखंड : News 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी अरेस्ट, पुलिस ने भेजा जेल,  ब्लैकमेलिंग व रंगदारी का आरोप - Three Societies - News Magazine

जनता के समर्थन का परिणाम आया सामने

बीते शनिवार को उनके आवास से अवैध तरीके से हुई गिरफ्तारी के बाद से झारखंड की राजधानी रांची सहित सभी जिलों में उनके गिरफ्तारी का विरोध हो रहा था. वरिष्ठ पत्रकार अरूप चटर्जी के समर्थन में कई पत्रकार सहित आम जनता भी समर्थन में उतरे थे. लोगों का कहना था कि न्यूज़11 भारत हमेशा से प्रताड़ित, उपेक्षित और गरीबों के साथ खड़ा रहा है. लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है. सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा उनको अपार समर्थन मिल रहा था. न्यूज़11 भारत हमेशा से सच को दिखाने का काम करता आया है. बात कोरोना काल की हो या आम दिन कि राज्य के हर जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए न्यूज़11 भारत का साथ हमेशा मिला है. और राज्य की जनता के द्वारा उनकी जमानत को लेकर जितनी भी दुआएं की जा रही थी, वो आज जाकर पूरी हो गई है और इसी के साथ राज्य की जनता का दुबारा न्यायपालिका पर विश्वास स्थापित हो गया है.

अरुप चटर्जी को HC से मिली जमानत, झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने किया था गिरफ्तारी का विरोध

न्यूज11 भारत के वरिष्ठ पत्रकार अरुप चटर्जी को अदालत ने जमानत दे दी है. बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार की गिरफ्तारी का विरोध राज्यभर में किया जा रहा था. राजधानी रांची में भी झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने उनकी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया था. मिली जमानत से यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने जिस मुद्दे को लेकर धनबाद पुलिस का विरोध किया था, वह सही था. झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर इकाई के अध्यक्ष जावेद अख्तर ने इसके लिए सभी साथी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया है, जो इस मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए शामिल हुए थे.
जावेद अख्तर ने कहा है कि अब यह धनबाद पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह स्पष्ट करे कि आखिर इस एक मामले में एक पत्रकार को रात के अंधेरे में आतंकवादी की तरह क्यों गिरफ्तार किया गया. आगे उन्होंने कहा है कि कई मंचों पर यूनियन के इस विरोध प्रदर्शन को गलत भी ठहराया गया था. अब यह ऐसे लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह यह स्वीकार करें कि यूनियन ने सही मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज किया था क्योंकि अदालत ने भी इस पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराया है. और वरिष्ठ पत्रकार अरूप चटर्जी को जमानत दे दी है.
Report By :- SIMRAN CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309