Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पत्नी की कसम खिलाकर लॉकडॉन नहीं तोड़ने की पुलिस ने दिलवाई शपथ

0 500

NEWS DESK, NATION EXPRESS, फतुहा

गुरुवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन भी फतुहा प्रखंड में भारी संख्या में पुलिस सड़क पर उतरी और लॉकडाउन के नियम को तोड़ने वालों की जमकर क्लास ली। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटी। अनावश्यक रुप से सड़क पर चल रहे वाहनों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की तथा उन्हें दंडित कर जुर्माना वसूला।

Know How To Travel During Lockdown In Maharashtra From April 14 to May 1 –  Punekar Newsगुरुवार को गोविंदपुर बाजार में कुछ दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन कर चोरी-छिपे दुकान चलाने में मशगूल थे। जानकारी होते ही पुलिस गोविंदपुर बाजार पहुंची और दुकानदारों की जमकर क्लास ली। पुलिस ने दो दुकानदारों को उसके दुकान के पास ही उठक-बैठक करायी। दो दुकानदारों के उठक-बैठक देख अन्य दुकानदार भी सहमे और पुलिस के समक्ष पत्नी की कसम खाकर लॉकडाउन न तोड़े जाने की शपथ ली। स्टेशन रोड व पुरानी चौक में भी पुलिस ने दुकानदारों को हड़काया। दूसरी तरफ नदी थाना पुलिस भी कच्ची दरगाह बाजार में लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आयी।

- Advertisement -

Report By :- ALISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, फतुहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309