Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रिश्ते तार-तार: 13 साल की बेटी के साथ घिनौनी हरकत करता था बाप, विरोध करने पर पत्नी का गला काट दिया

0 454

CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

नई दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धारदार चाकू से पत्नी का गला काट दिया। पत्नी का गला आधे से ज्यादा कट गया। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी पति पत्नी का गला काटने के बाद फरार हो गया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

13 साल की बेटी से 50 साल का बाप करता था बलात्कार, फोन पर की गंदी बात तब  जाकर मां को हुआ यकीन | 13 years old girl raped by 50 years

- Advertisement -

बेटी के साथ आरोपी शनिवार रात को छेड़छाड़ कर रहा था
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पति तुगलकाबाद एरिया में परिवार के साथ रहता है। पीड़िता आरोपी की दूसरी पत्नी है। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ रखा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पत्नी की पहले पति से 13 साल की बेटी के साथ आरोपी शनिवार रात को छेड़छाड़ कर रहा था।
15 साल की बेटी के साथ 1 महीने तक रेप करता रहा बाप, अश्लील वीडियो बनाकर  वायरल करने की धमकी; ऐसे हुआ खुलासा | Father molest 15 year old minor  daughter for

आरोपी ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया

पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया। बेटी ने अपनी मां के फोन से रात करीब एक बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
Report By :- ANUJA AWASTHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309