Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बड़ी खबरः चोरों ने फिल्मी स्टाइल में व्यापारी से की 50 लाख की लूट, SP सहित मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

0 293

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर (छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लूटपाट की घटना सामने आयी हैं। शहर के माना इलाके में व्यापारी से 50 लाख रुपए की लूट के वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार माना में देर रात लुटेरों ने व्यापारी का रास्ता रोकर पहले मार पिट की फिर एक्टिवा गाडी में रखे 50 लाख रुपए को लूटकर मौके से फरार हो गए।

Raipur Breaking: राजधानी के माना इलाके में कारोबारी से 50 लाख की लूट, 3 बाइक पर 9 लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती, Video ...

- Advertisement -

घटना के बाद माना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जो इस मामले की जांच में जुट गई है। देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आये और उसका रास्ता रोक लिया।

इस दौरान एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। जब रकम नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी पर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Report By :- ZAINAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309