Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष हाजी मुख्तार पर लाखों रुपये के महाघोटाले का बड़ा आरोप : महासचिव तारिक हुसैन ने कहा- करप्शन का दूसरा नाम है हाजी मुख्तार

0 725

CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

‘करप्शन फाइल्स’ में और कितने नाम ?

अंजुमन के अध्यक्ष ने कब्रिस्तान का 1 लाख 29 हज़ार, 6 लाख 58 हज़ार, 40 हज़ार, 2 लाख 27 हज़ार, 57 हज़ार के साथ साथ और भी पैसा का हिसाब नहीं दे पा रहे।

महासचिव तारिक हुसैन ने PRESS CONFERENCE में कमेटी ने अध्यक्ष मुख्तार अहमद अंसारी पर बड़े बड़े आरोप लगाए

अंजुमन का पैसा लेकर भाग नहीं सकते हैं हाजी मुख्तार

- Advertisement -

अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष मुख्तार अहमद अंसारी ने पैसा का बड़ा हेरा फेरी किए हैं। वो अंजुमन का हिसाब देने से भाग रहे हैं। उनके पहले के कार्यकाल का अबतक हिसाब नहीं दिया गया है। 12 साल में मुख्तार ने महासचिव रहते हुए बड़ा घोटाला किए हैं। जब कमेटी ने इसकी जानकरी लेनी चाही तो मामला को दूसरे तरफ उलझा दिए। यह बातें शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया के मुसाफिर खाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजुमन इस्लामिया के महासचिव तारिक हुसैन ने कही। उन्होंने कहा कि अबतक अकाउंट क्लोज नहीं कर पा रहे, क्योंकि अध्यक्ष हिसाब ही नहीं दे रहे। इनके कार्यकाल का 6.58 लाख के अलावा कब्रिस्तान, कॉलेज, स्कूल का हिसाब अबतक नहीं मिला है। इतना ही नहीं अपने करीबी लोगों को लोन बांट दिए। लगभग 2 लाख का लोन का कोई हिसाब नहीं मिला। तारिक ने कहा कि करप्शन के साथ किसी भी सूरत में कमेटी के लोग अध्यक्ष का साथ नहीं दे रहे तो तरह तरह का इल्ज़ाम लगाकर मामला को सिर्फ उलझा रहे हैं। अध्यक्ष का काम सिर्फ दूसरों पर इल्ज़ाम लगाने का रह गया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का काम कमेटी को आगे ले जाने का था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं करके पूरी कमेटी को बदनाम करने का काम किए है। जब यह मामला को लगातार उठाए जाने लगा तो अध्यक्ष ने महासचिव के ऊपर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाने लगे।

लाखों का घोटाला किए हैं अध्यक्ष हाजी मुख्तार

अंजुमन के महासचिव ने कहा कि अंजुमन के अध्यक्ष ने कब्रिस्तान का 1 लाख 29 हज़ार, 6 लाख 58 हज़ार, 40 हज़ार, 2 लाख 27 हज़ार, 57 हज़ार के साथ साथ और भी पैसा का हिसाब नहीं दे पा रहे। कमेटी ने पत्र लिखकर पैसा का कई बार हिसाब मांगा। लेकिन वो अबतक नहीं दे पाए। बिना कमेटी के जानकारी या मीटिंग में पास कराए पैसा निकालकर घोटाला कर दिए। 12 साल गुजर गया, फिर डेढ़ साल के बाद भी हिसाब नहीं देना सवालिया निशान खड़ा करता है। अध्यक्ष पहले से कमेटी के सारे कामों को अंजाम देते थे। इसलिए इनकी जिम्मेदारी बनती है कि एक-एक पैसा का हिसाब दे, ताकि अंजुमन कमेटी जनता को सारे हिसाब का खर्च दिखा सके।

अंजुमन इस्लामिया चुनाव: इबरार अहमद अध्यक्ष पद की रेस में पीछे हाजी मुख्तार बने लोगों की पहली पसंद

मीटिंग में नहीं आकर दुकान चला रहे

तारिक ने कहा कि अंजुमन के अध्यक्ष मुख्तार मीटिंग में नहीं आकर अपने दुकान में ज्यादा समय देते हैं। क्योंकि जब वो मीटिंग में आए तो पैसा का हिसाब मांगा जाता है। वो लगातार कई मीटिंग में शामिल नहीं हुए। तारिक ने कहा कि पैसा खर्च कर कच्चा बिल जमा करते हैं, जो नियम विरुद्ध है। कमेटी को सिर्फ बदनाम कर अंजुमन के डेवलपमेंट के काम को रोक देना ही अंजुमन के अध्यक्ष का काम है। सारे पंचायत व आमलोग अब जाग गए हैं और उनसे हर पैसा का हिसाब लेंगे। वो अंजुमन का पैसा लेकर भाग नहीं सकते हैं। आवाम व कमेटी के सामने उनको पाई पाई का हिसाब देना होगा। प्रेस कांफ्रेंस में महासचिव तारिक हुसैन के अलावा अयुब रजा खान, नजीब, जावेद, वसीम, मोनीब आदि शामिल थे।

Report By :- ANKITA GUPTA, CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309