CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEWS DELHI
Scam Alert : व्हाट्सऐप (WhatsApp) के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए अब साइबर ठग इस ऐप पर भी सक्रिय हो गए हैं. वह अलग-अलग तरीकों से लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध लगाकर रुपये उड़ा रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स द्वारा इन दिनों इस प्लेटफॉर्म पर पैसे ठगने के लिए एक नए स्कैम का सहारा लिया जा रहा है. इस स्कैम की शुरुआत ‘हैलो मॉम’ (Hello Mom) और ‘हैलो डैड’ (Hello Dad) से होती है. इसके बाद रुपये ठगने की प्रक्रिया शुरू होती है. ब्रिटेन में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. आइए देखते हैं क्या है यह पूरा स्कैम और इससे कैसे बच सकते हैं.
इस तरह हो रही ठगी
- Advertisement -
ठगी के इस तरह के मामले बढ़ते देख व्हाट्सऐप (WhatsApp) भी अपने यूजर्स को लगातार अलर्ट कर रहा है. कंपनी का कहना है कि इस तरह के मैसेज से सतर्क रहें और इसे क्रॉसचेक जरूर करें.
बरतें ये सावधानियां
- अनजान नंबर से आने वाले मैसेज को नजरअंदाज करना ही बेहतर है.
- अगर फिर भी आपको लगता है कि अनजान नंबर वाला आपका परिचित है या आप उस मैसेज को पढ़ रहे हैं तो यहां तक भी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैसेज में दिए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.
- अनजान नंबर से या खुद को आपका रिश्तेदार बताते हुए आए मैसेज में अगर पैसों की मदद मांगी जाए तो रुपये ट्रांसफर न करें.
- रुपये भेजने से पहले वेरिफाई जरूर करें कि वह असली बंदा है या नकली.
- इसके लिए आप उस शख्स के असली नंबर पर कॉल करें जिसकी पहचान वो आपको बता रहा है.
- रुपये ट्रांसफर करने से पहले अकाउंट होल्डर का नाम भी चेक करें. अगर मदद मांगने वाले का नाम और खाते में दिए गए नाम में अंतर है तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है.
- ‘हैलो मॉम’ और ‘हैलो डैड’ वाले मैसेज को इग्नोर करें.
Report By :- MADHURI SINGH / ANUJA AWASTHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEWS DELHI