एदार-ए-शरिया : झारखंड में कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट और गवाह के रूप में लड़का और लड़की के माता-पिता की मौजूदगी अनिवार्य, काजियाें काे भेजा पत्र, सख्ती से हाेगा पालन
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
एदार-ए-शरिया ने कहा कि झारखंड में कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट और लड़का-लड़की के माता-पिता की मौजूदगी के बिना मुस्लिम व गैर मुस्लिम का निकाह नहीं होगा। यह घोषणा एदार-ए-शरिया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने हाल ही में हुई इज्तेमा (सामूहिक संगाेष्ठी) में की। उन्होंने कहा कि इन शर्तों को पूरा किए बिना कोई भी काजी निकाह नहीं पढ़ाएंगे।
इसकी अवहेलना करने वाले अपनी कौम के गुनहगार माने जाएंगे। उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि इस तरह के निकाह काे लेकर मुस्लिम समाज लव जिहाद का दंश झेल रहा है। उधर, काेल्हान में इमारत-ए-शरिया ने भी ऐसी ही घाेषणा की है।
- Advertisement -

इसके बाद काजियाें ने गैर मुस्लिम लड़के-लड़कियाें का निकाह पढ़ाना बंद कर दिया है। माैलाना रिजवी ने कहा कि देश भर में एदार-ए-शरिया की 15 शाखाएं हैं। बरेलवी शरीफ मुख्यालय से भी देश भर के उलेमा से इस तरह का निकाह न पढ़ाने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि झारखंड में मुस्लिम समुदाय की आबादी करीब 14.52 प्रतिशत है।
ये शर्तें जरूरी
1. काेर्ट से जारी मैरिज सर्टिफिकेट जरूरी, इसके बिना निकाह नहीं।
2.गवाह के रूप में लड़का और लड़की के माता-पिता की उपस्थिति अनिवार्य।
3.लड़का-लड़की का उम्र प्रमाण पत्र और आधार कार्ड देना जरूरी हाेगा।
4.गवाहाें काे भी आधार कार्ड देना हाेगा।

मुस्लिम समाज के अिधकतर लोग इस फैसले के पक्ष में
काजियाें काे भेजा पत्र, सख्ती से हाेगा पालन

एदार-ए-शरिया झारखंड के नाजिमे आला माैलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा-राज्य के सभी काजियाें काे पत्र भेजा है। सख्ती से इसका पालन करने काे कहा गया है।
बिना गार्जियन अब नहीं पढ़ाया जाएगा निकाह

रांची शहर काजी कारी जान मोहम्मद मुस्तफी ने कहा-नासमझी के कारण कौम बदनाम हो रही है। रोकना जरूरी है। इसलिए बिना गार्जियन के अब निकाह नहीं पढ़ाई जाएगी।
कैंप लगाकर युवाओं काे कर रहे जागरूक

काेल्हान इमारत-ए-शरिया प्रमुख सऊद आलम कासमी ने कहा कि मुस्लिम और गैर मुस्लिम लड़के-लड़कियाें का निकाह बंद हाे चुका है। हमने राज्यभर में मुहिम चला रखी है। युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।
हमें अभी ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं मिली

झारखंड के इमारत-ए-शरिया प्रमुख माैलाना अनवर कासमी ने कहा-हमें काेई गाइडलाइन नहीं मिली है। अगर काेई ऐसा मामला आता है ताे उसके हिसाब से मुख्यालय से जानकारी लेते हैं।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI