Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इकरा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ाने को लेकर दो गुटों में तकरार, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, ओबैदुल्लाह कासमी ने नहीं तो किसने पढ़ाई आखिर जुमे की नमाज ?

0 1,510

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

इकरा मस्जिद में इस बार जुम्मा की नमाज फतुल्लाह मस्जिद के पूर्व खतीब मौलाना समी साहब ने पढ़ाई

इकरा मस्जिद इंतजामया कमेटी ने मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी का क्या बायकॉट

रांची के मेन रोड स्थित मस्जिद ए इकरा में जुमे की नमाज पढ़ाने को लेकर दो गुटों में जमकर तकरार हो गई दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई कुर्सियां चली जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों गुटों को अलग किया जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए हैं जैसा कि आपको मालूम है कि इकरा मस्जिद के खतीब मौलाना ओबेदुल्ला कासमी का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद इकरा मस्जिद इंतजामया कमेटी के लोगों ने रांची के तमाम उलेमा के साथ बैठक कर यह नतीजा निकाला था कि मौलाना ओबेदुल्ला कासमी का वीडियो वायरल होने के बाद उनको जुम्मा की नमाज पढ़ाने की इजाजत इकरा मस्जिद में नहीं होगी !

- Advertisement -

लेकिन आज जुमे की अजान के बाद मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी हर जुमा की तरह इस बार भी इकरा मस्जिद में तकरीर करने के लिए पहुंचे लेकिन इकरा मस्जिद के बाहर ही मजलिस ए शूरा के लोगों ने ओबैदुल्लाह कासमी को मस्जिद के अंदर जाने से रोका जिसके बाद मौलाना ओबेदुल्ला कासमी के गुट ज़िद पर आमादा हो गए की मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी ही जुम्मा की तकरीर भी करेंगे और नमाज भी पढ़ाएंगे ! यह बात इकरा मस्जिद इंतजामया कमेटी के लोगों को नागवार गुजरी जिसके बाद एक इकरा मस्जिद के नीचे ही दोनों गुटों में जमकर हाथापाई हो गई और कुर्सियां भी चली मामले की नजाकत को भांपते हुए रांची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों गुटों को अलग किया, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई है!

इसके बाद पुलिस ने मौलाना ओबेदुल्ला कासमी को घर भेज दिया उसके बाद ही इकरा मस्जिद के बाहर का मामला पूरी तरह शांत हो गया, जहां हर बार इकरा मस्जिद में जुमा की नमाज़ 1:45 बजे होती थी वही आज इकरा मस्जिद में जुमा की नमाज़ प्रशासन के आदेश से 1:00 बजे ही खड़ी कर दी गई, इकरा मस्जिद में इस बार जुम्मा की नमाज फतुल्लाह मस्जिद के पूर्व खतीब मौलाना समी साहब ने पढ़ाई, फिलहाल मामला पूरी तरह शांत है एहतियात के तौर पर इकरा मस्जिद के नीचे पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है !

Report By : SHIVANI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309