Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के IG आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर हमला, अफरा तफरी का माहौल, कई पुलिसकर्मी घायल

0 506

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

रांची के IG आवास में मधुमक्खियों का हमला: होली मना रहे पुलिसकर्मियों के रंग में पड़ा भंग, गाना-बजाना छोड़कर भागे, कई लोगों को लगा डंक

रांची में होली की मस्ती में मधुमक्खियों ने हुड़दंग मचा दिया। रांची के IG आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आवासीय परिषद में गाना-बजाना चल रहा था। हमले के बाद लोग ढोलक, झाल, मंजीरा छोड़कर भागे। इसके बावजूद कई लोग मधुमक्खियों के डंक के शिकार हो गए। इस दौरान परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

दरअसल झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पुलिसकर्मी व कई पदाधिकारी शनिवार को IG आवास में होली मना रहे थे। सब नाच-गान और एक दूसरे को रंग लगाने में व्यस्त थे। इस बीच अचानक मधुमक्खियों ने उन पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद पुलिसकर्मियों को इधर-उधर भागना पड़ा।

किसी ने कमरे में घुसकर अपने को बचाया। किसी ने भाग कर खुद को अपनी कार में बंद कर लिया। इधर-उधर भागने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी गिर गए। कुछ को हल्की चोटें भी लगी। वहीं कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया था। सभी को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा गया। है।

होली खेलने निकले थे पुलिस के जवान
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस के जवान व कुछ अधिकारी रंग और गुलाल लेकर होली मनाने निकले थे। यह लोग अलग-अलग अधिकारियों के आवास पर जाकर गाना-बजाना कर रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई।

Report By :- SHALINI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309