Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खाकी का घिनौना चेहरा : पावर के नशे में चूर रंगीन मिजाज दरोगा ने महिला से कहा, वीडियो कॉल पर कपड़े उतारकर सीना दिखाओ केस खत्म कर दूंगा

0 670

CRIME DESK, NATION EXPRESS, कानपुर

खाकी का घिनौना चेहरा सामने आया है. जहां एक रंगीन मिजाज दरोगा ने महिला के साथ आपत्तिजनक बात करते हुए अश्लील डिमांड कर दी. पावर के नशे में चूर पुलिसकर्मी ने रात में महिला को फोन कर कहा कि ‘मुझे व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करो. अपने कपड़े उतारकर अपना सीना दिखाओ, तुम्हारा केस खत्म कर दूंगा. मुझे तुम चाहिए’. जिसके बाद पीड़ित महिला ने दरोगा की शिकायत आला अधिकारियों से की. मामले में उसे सस्पेंड कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार पूरी घटना कानपुर के बिल्हौर इलाके की है. जहां की एक महिला ने किसी विवाद को लेकर दरोगा महेंद्र सिंह से मिली थी. जब महिला पुलिस के पास पहुंची तो रंगीन मिजाज दरोगा ने मैं रात में फोन करूंगा, तब बताना क्या आरोप है. उसके बाद दरोगा महेंद्र सिंह ने आधी रात में महिला को फोन कर कहा, तुम्हारा केस मैं देख रहा हूं. मैं तुमको वीडियो कॉल कर रहा हूं. कपड़े उतारकर अपना सीना दिखाओ. तुम्हारे सारे केस खत्म कर दूंगा. इतना सुनते ही महिला के होश उड़ गए.

- Advertisement -

सीना दिखाओ, केस खत्म कर दूंगा': रंगीन मिजाज चौकी इंचार्ज की महिला से अश्लील  डिमांड, बोला- VIDEO कॉल पर कपड़े उतारकर... - Lalluram Hindi news, हिंदी  न्यूज़ ...

इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की. आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया. पूरे मामले की जांच एसीपी से कराई जा रही है. इसके साथ-साथ महिला की तरफ से दरोगा के खिलाफ FIR भी लिखी गई.

Report By :- AFSHA ANJUM, CRIME DESK, NATION EXPRESS, कानपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309