एक मां के मुरझाए चेहरे पर मुस्कान बिखरने वाले ” बजरंगी भाईजान” और उनकी टीम को किया गया सम्मानित, 48 घंटे के अंदर नवजात शिशु को मां को किया था हवाले
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने वह कर दिखाया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है, एक मां की आंखों से छलकते आंसुओं को खुशियों में तब्दील कर दिया, एक मां के लिए उसकी औलाद क्या होती है वह तो सिर्फ एक मां ही जानती है, पिछले 48 घंटे से अपने होश-ओ-हवास गवां चुकी एक मां के उजड़े गोद को लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने खुशियों से भर दिया, एक मां को उसके लाल से मिला दिया, हम बात करें झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल की जहां से 48 घंटे पहले एक नवजात शिशु की चोरी का मामला सामने आया था,
एक मां के लिए उसकी औलाद किया होती है वो तो सिर्फ एक मां ही समझ सकती है, पिछले दिनों रांची के सदर अस्पताल से एक नवजात का अपहरण कर लिया गया था जिसके बाद उसकी मां का चेहरा पूरी तरह उदास हो गया था, आंखों से आंसुओं की गंगा बह रही थी, मां की आंखें लगातार अपने नवजात के आने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठी थी, मां पुलिस के सामने गुहार लगा रही थी कि उसके लाल को उसकी झोली में लाकर कोई दे दे, अपहरण नवजात के पिता ने लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज करवाया इसके बाद लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार और उनकी की टीम ने 48 घंटे में वह कर दिखाइए जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी, नवजात के माता-पिता के लिए लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद खादगढ़ा टीओपी के तेज तर्रार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भीम सिंह समेत कई पदाधिकारी फरिश्ता बनकर सामने आए और 48 घंटे के अंदर ही बेबस और लाचार मां की आंखों को खुशी दे गए, उदास चेहरे को मुस्कान दे गए, तड़पते होंठ को हंसी दे गए, लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने जब नवजात को उसकी मां की गोद में रखा तो मां खुशी से झूम उठी,
- Advertisement -

नवजात को उसकी मां से मिलने की खुशी और इतना सराहनीय काम करने के लिए वेदिया विकास परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जितनाथ बेदिया के नेतृत्व में लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद, खादगढ़ टीओपी प्रभारी भीम सिंह और उनकी टीम को लोअर बाजार थाना परिसर में सम्मानित किया गया, वेदिया विकास परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जितनाथ बेदिया और उनकी टीम ने लोअर बाजार थाना प्रभारी को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया, सम्मानित होने के बाद सभी पुलिसकर्मी काफी गदगद नजर आ रहे थे, लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने बताया कि यह कैसे उनके लिए एक चुनौतियों भरा था हमने अपनी टीम के साथ मिलकर 24 घंटे के अंदर इस केस का खुलासा करते हुए नवजात को उसकी मां की गोद में दे दिया,

पुलिस ने लौटाई परिजनों के चेहरों पर मुस्कान
लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने बताया कि पिछले 48 घंटे से लापता नवजात बेडो में मिला. नवजात के परिजन बच्चे के मिलने की उम्मीद खो चुके थे. गुमशुदा नवजात के वापस मिलने पर परिजनों की मुस्कान लौट आयी. आंखों से निकलते आंसू खुशी को बयां कर रहे थे. वेदिया विकास परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जितनाथ बेदिया ने लोअर बाजार थाना प्रभाती दयानंद का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि एक नवजात को 24 घंटे के अंदर खोजना बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने अपने सूझ बुझ और मेहनत से नवजात को सकुशल उसकी मां के हवाले कर दिया मैं रांची पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं और हमेशा उनका धन्यवाद करता रहूंगा
![]()
मां ने अपने नवजात को सीने से लगा लिया
जैसे ही लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने उस नवजात शिशु को उसकी मां के हवाले किया सभी के आंखें भर आई, मां अपने नवजात को प्यार भरी नजरों से सिर्फ देख रही थी और सीने से लगा कर बार बार उसके गाल और माथे को चूमी जा रही थी, मानो ऐसा लग रहा था की एक मां के दामन में दुनिया भर की खुशियां सिमट कर आ गई हो, मां की ऐसी मोहब्बत देख लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद समेत आसपास के लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़ा
रांची पुलिस का ऑपरेशन मिलाप’ को बड़ी सफलता मिली
![]()
रांची पुलिस का ऑपरेशन ‘मिलाप’ के तहत लोअर बाजार थाने की टीम ने एक नवजात को उसके परिवार से महज 48 घंटों में सुरक्षित मिलवा दिया. बच्ची को उसके माता पिता के पास पहुंचाने के बाद परिवार ने रांची पुलिस का धन्यवाद दिया. नवजात को पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया.
अस्पताल से चोरी हुई नवजात बरामद
झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी हुई नवजात को लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार की पहल से सकुशल बरामद कर लिया गया, लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल से चोरी हुई नवजात को पुलिस ने ढूंढ लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बेरो से बच्ची को बरामद किया है। इसके बाद बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया।
बता दें कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल से एक नवजात शिशु की चोरी का मामला सामने आया था। घटना की लोअर बाजार थाने में इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। घटना को लेकर बच्ची की मौसी को लेकर लगातार पुलिस ढूंढ रही थी। इस बीच पुलिस ने बच्ची को बेरो से बरामद कर लिया है। साथ ही लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार की उपस्थिति में उसकी मां को बच्ची सौंप दी गयी है।
पिठोरिया की है दंपती
जिस मासूम बच्ची को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया गया था , वे रांची के पिठोरिया के रहने वाले उमेश बेदिया और सबिता देवी की बेटी है.
Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI