Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

CM हेमंत सोरेन ने सभी जिले के SP और DC के साथ की हाइलेवल मीटिंग, बोले- किसी भी कीमत पर पर्व-त्यौहार में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने न पाए

0 324

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

दुर्गा पूजा समेत आगामी अन्य पर्व-त्यौहारों के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिला के डीसी और एसपी के साथ उच्च स्तरीय बैठक की और उन्हें कई अमह निर्देश दिए.  इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में दुर्गा पूजा और आगामी अन्य पर्व-त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हो. कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई हिंसा और उपद्रव की घटना ना हो, इसे सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें. इस क्रम में सारी प्रशासनिक  तैयारियां समय पर हो जानी चाहिए, ताकि पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी की गुंजाइश नहीं रहें. इस मौके पर सीएम हेमंत ने पर्व-त्यौहार के दौरान सुरक्षा, साफ सफाई, स्वच्छता, बिजली-पानी, यातायात व्यवस्था, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ उन्हें कई अहम निर्देश दिए.

- Advertisement -

सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम- सीएम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा से राज्य सरकार की छवि पर असर होता है. ऐसे में ऐसी घटनाएं नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए. सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें ताकि किसी प्रकार की कोई सूचना प्राप्त होने पर तुरंत एक्शन लिया जा सकें.
थर्मोकॉल मुक्त दुर्गा पूजा के लिए पश्चिम बंगाल तैयार; आयोजकों से मिली-जुली  प्रतिक्रिया आ रही है | कोलकाता - हिंदुस्तान टाइम्स
संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाके में विशेष सतर्कता बरतें- सीएम 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें. विशेषकर पूजा पंडालों और उसके आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए. महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं नहीं हो, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका भी पूरा ध्यान रखें.
हाई मास्ट लाइट की बत्ती किसी भी कीमत पर गुल नहीं होनी चाहिए- सीएम हेमंत 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्यौहारों के दौरान कई बार पावर कट की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. ऐसे में सभी हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट्स दो दिनों के अंदर दुरुस्त हो जानी चाहिए. उन्होंने राज्य के सभी जिला के उपायुक्त से कहा कि बिजली आपूर्ति को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखें, ताकि किसी कारण से पावर कट हो जाता है तो हाई मास्ट लाइट को तुरंत चालू किया जा सकें. बेहतर होगा कि इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था रखें.
Durga Puja 2022 Pandals In Kolkata You Must Visit | Durga Puja Pandals:  दुर्गा पूजा में कोलकाता के इन भव्य पंडालों को नहीं देखा तो क्या देखा, यहां  कर सकते हैं मां के दर्शनपूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल रखें
सीएम ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण और बड़े पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस मार्ग में सभी सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल होनी चाहिए ताकि यहां की गतिविधियों की सतत निगरानी हो सकें. इसके साथ ही पूजा पंडालों में जवानों की 24 घंटे तैनाती रहनी चाहिए. विसर्जन जुलूस मार्ग के संवेदनशील इलाकों में स्टैटिक फोर्स और सभी पूजा समिति के साथ मोबाइल फोर्स होनी चाहिए.
सड़कों के किनारे ईंट और पत्थर जमा ना हो 
उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस मार्ग में कहीं भी ईंट पत्थर जमा नहीं रहना चाहिए. अगर कहीं ईंट-पत्थर गिरा पड़ा हुआ हो तो उसे अविलम्ब हटाए जाने की पहल करें. डिवाइडर में लगे लोहे के तार भी दुरुस्त कर लिए जाएं, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी इस वजह से नहीं हो पाए. 
इको-फ्रेंडली पूजा मनाने के लिए करें प्रोत्साहित 
अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विभिन्न पूजा समितियां को इको-फ्रेंडली पूजा आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करें. इसके लिए आप पूजा समितियों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े और उन्हें पूजा के दौरान प्रदूषण नहीं हो, इसके लिए भी जागरूक करें. आप यह भी योजना बनाएं कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जो पूजा समिति सरकार के गाइडलाइन का पालन करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. इससे पूजा समितियां के बीच अच्छा मैसेज जाएगा और आने वाले वर्षों में इसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे.
Report By :- SONALI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309