NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ायी जा सकती है. राज्य में कोरोना की स्थिति जस की तस बनी हुई है. बताते चलें कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह छह मई की सुबह छह बजे तक ही है.
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री आज लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं इस दौरान जिलों के अधिकारियों से कोरोना , की स्थिति पर बात करेंगे. फिर अगले दिन पांच मई को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक भी संभावित है. जिसमें स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर चर्चा की जायेगी. इस बार पड़ोसी राज्यों खासकर बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की स्थिति पर भी चर्चा होगी. गौरतलब है कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में झारखंड में संक्रमण कम है. सरकार पड़ोसी राज्यों की सीमा सील करने पर विचार कर रही है. इस पर अंतिम रूप से फैसला पांच मई को ही लिया जायेगा.
Report By :-ANKITA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
- Advertisement -