भूंईहरी जमीन पर डॉ एसएन यादव ने बना डाला रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, स्वास्थ मंत्री ने करवाई का दिया आदेश, जल्द हॉस्पिटल पर लटक सकता है ताला
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
भूंईहरी जमीन पर बना है डॉ एसएन यादव का अस्पताल
रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर भी उठ रहे सवाल
पल्स हॉस्पीटल के बाद अब रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर भी सवाल उठने लगे हैं. आईएएस पूजा सिंघल के पल्स हॉस्पीटल के बगल में है राम प्यारी अस्पताल. यह हॉस्पीटल भी भुंईहरी जमीन में बना है. जिसको लेकर अब सवाल उठना भी लाजिमी है. खाता नंबर 160, 161, 162 के प्लाट नंबर 1138, प्लाट नंबर 1248 की जमीन रामप्यारी अस्पताल के प्रमोटरों ने ली है. रामप्यारी अस्पताल के लिए चार जमीन ली गयी है. इन चारों जमीन का कुल रकबा 40 डिसमिल के आसपास है. इनमें से अस्पताल का ऑपोजिट वाला क्षेत्र भी शामिल है, जिसका उपयोग पार्किंग के लिए किया जाता है. खरीदी गयी जमीन का नेचर भुंईहरी और कायमी दोनों है, जो आदिवासी जमीन है
- Advertisement -

हिमूल ट्राकोम प्राइवेट लिमिटेड