Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रिम्स के हार्ट सर्जरी HOD डॉ विनीत महाजन ने अपने ही विभाग के डॉक्टरों पर ऑपरेशन और परामर्श के नाम पर मरीजों से पैसे वसूलने का लगाया आरोप

0 685

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रिम्स रांची के हर्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ विनीत महाजन ने अपने ही विभाग के डॉक्टरों पर ऑपरेशन और परामर्श के नाम पर मरीजों से पैसे वसूलने का आरोप लगा दिया है. ये आरोप विभाग के कार्डियक सर्जन डॉ राकेश चौधरी और डॉ अंशुल कुमार पर लगा है. डॉ महाजन ने रिम्स प्रबंधन और बरियातू पुलिस से इसकी शिकायत की है

डॉ विनीत ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से 20 से 25 हजार रुपये वसूले जाते हैं. मरीज से पैसा मिलने पर उनके ऑपरेशन की तिथि शीघ्र तय की जाती है. उन्होंने रिम्स प्रबंधन से भी इसकी शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है. मंगलवार की शाम बरियातू थाने में भी मामले की शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है.

रिम्स में हुई दुर्लभ ओपन हार्ट सर्जरी, डॉक्‍टरों ने दिल के बाएं हिस्से में  जमे खून के थक्के को निकाला बाहर - RIMS Ranchi News: Rare Open Heart Surgery  in RIMS Doctors

- Advertisement -

निजी अस्पताल में भी देते हैं सेवा :

डॉ विनीत महाजन ने प्रबंधन को बताया है कि विभाग के डॉक्टर निजी अस्पताल में भी परामर्श देने जाते हैं. मरीजों को रिम्स से निजी अस्पताल भेजा जाता है. इसके लिए निजी अस्पताल से उन्हें पैसे मिलते हैं. एमआर की दवाओं को रिम्स में खपाया जाता है.

 

रिम्स प्रबंधन गंभीर :

रिम्स प्रबंधन शिकायत मिलने के बाद मामले को लेकर गंभीर हो गया है. अपर निदेशक चंदन कुमार ने तीनों डॉक्टरों से बातचीत की. रिम्स की किरकिरी होती देखकर अधिकारियों ने मामले को पहले दबाने का प्रयास किया. बाद में जांच करने की बात कही है.

 

लेंगे पूरी जानकारी

विभागाध्यक्ष ने लिखित शिकायत की है, जिसकी जानकारी है. मरीजों से पैसा लेने की बात सामने आयी है, जिसकी जांच होगी. चिंता की बात यह है कि मंगलवार को ऑपरेशन बंद रहा, लेकिन किसके आदेश पर और क्यों, इसकी सूचना नहीं है. पूरी जानकारी के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी.

चंदन कुमार, अपर निदेशक (प्रशासन)

 

आरोप निराधार

विभागाध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है. ऑपरेशन थिएटर उनके द्वारा ही बंद कराया जा रहा है और मरीजों को भ्रमित किया जाता है. 35 ऑपरेशन बाधित हुए.

डॉ अंशुल कुमार, कार्डियक सर्जन

 

छवि बिगाड़ रहे एचओडी

डॉ विनीत विभाग के मुखिया हैं. उनको पहले प्रबंधन को इसकी शिकायत करनी चाहिए थी. न कि थाना में जाना चाहिए था. वह रिम्स की छवि को धूमिल कर रहे हैं.

डॉ राकेश चौधरी, कार्डियक सर्जन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309