Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

भाड़ा मांगा तो मिली गोली : ई-रिक्शा चालक को किराया मांगना पड़ा मंहगा, बदमाशों ने पीठ और छाती में मारी तीन गोली….

0 390

CRIME DESK, NATION EXPRESS, जमुई (बिहार)

बिहार के जमुई जिले में एक ई-रिक्शा चालक को किराया मांगना मंहगा पड़ गया। चालक को किराया के बजाय उसे पेट और छाती में तीन गोली खानी पड़ी। दरअसल, लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल मोड़ के पास मंगलवार की रात किराया मांगने को लेकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोली पेट और छाती में मारकर ई रिक्शा चालक को बुरी तरह घायल कर दिया।घटना की सूचना लछुआड़ और सिकंदरा थाना की पुलिस को मिली, फिर आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ई रिक्शा चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर घनश्याम सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।घायल ई रिक्शा चालक की पहचान सिकंदरा निवासी शंभू साव के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है।

भाड़ा मांगा तो मिली गोली:ई-रिक्शा चालक को किराया मांगना पड़ा मंहगा, बदमाशों  ने पीठ और छाती में मारी तीन गोली…. – झारखण्ड न्यूज़

- Advertisement -

बताया जाता है कि ई- रिक्शा चालक तीन-चार युवकों को लेकर जाजल गांव की ओर गया था। जाजल मोड़ के पास सभी युवक नीचे उतर गए। उसके बाद ई रिक्शा चालक के द्वारा किराया मांगा जाने लगा।लेकिन युवकों के द्वारा किराया देने से इनकार कर दिया गया। इसी किराया के लेनदेन को लेकर तू तू मैं मैं हुई।फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।उसके बाद बदमाशों ने ई रिक्शा चालक के पेट और छाती में ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी।

patna news now auto and e rickshaw will run according to routes in patna  transport department made plan to avoid traffic jam and pollution - बिहार:  पटना में अब रूट के हिसाब

इधर गोली लगने से ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टर घनश्याम सुमन ने बताया कि युवक को तीन गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली युवक के शरीर के आर पार हो गई। जबकि दो गोली शरीर के अंदर ही फंसी हुई है।जिस वजह से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया है।वहीं,सूचना के बाद टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां घायल ई- रिक्शा से घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Report By :- SUPRIYA PATHAK, CRIME DESK, NATION EXPRESS, जमुई (बिहार)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309