Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

CM हेमंत सोरेन से ED 7 दिसंबर को फिर करेगी पूछताछ : एक बार फिर मुख्यमंत्री से लंबी पूछताछ की तैयारी, सवालों की फेहरिस्त तैयार

0 325

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी( प्रवर्तन निदेशालय) दोबारा पूछताछ कर सकती है। ईडी मुख्यमंत्री को समन भेजने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को 7 दिसंबर को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पूछताछ से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जिन कागजातों की मांग की गयी है, उसे भी जमा करने के लिए कहा गया है।

ईडी ने आबाकारी घोटाला मामले में सिसोदिया के बाद उनके पीए के घर मारा छापा,  सिसोदिया बोले- भाजपा वालों ! चुनाव में हार का इतना डर.. – देशहित17 दिसंबर को हुई थी सीएम से लंबी पूछताछ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी ने 17 नवंबर को लंबी पूछताछ की थी। लगभग 9 घंटे की पूछताछ में अवैध खनन से जुड़े कई सवाल किये गये थे। विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के संबंध में भी पूछताछ के संबंध में मिले कई अहम सवालों को सीएम के सामने रखा गया था। ईडी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह पूछा था कि क्या दो सालों में एक हजार करोड़ का घोटाला संभव है ? अब चर्चा है कि ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दूसरी बार पूछताछ करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में समन कभी भी जारी किया जा सकता है।

- Advertisement -

Newsसवालों की फेहरिस्त तैयार

इस बार भी सीएम से पूछताछ के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी साथ मौजूद होंगे। ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में सीएम से पूछताछ के दौरान ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज सहित कई अन्य अधिकारी शामिल थे। पिछली बार सीएम के जवाब के आधार पर नये सवालों की सूची तैयार की गयी है, जिसे हेमंत सोरेन से पूछा जाना है। साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर से छापेमारी में एक लिफाफा मिला था, इस लिफाफे को लेकर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया गया था। इस सवाल के जवाब में सीएम ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी। ईडी ने पहले भी दावा किया था कि इस मामले में उनके पास अहम सबूत हैं। ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में जिक्र किया कि 2 ब्लैंक चेक पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर भी थे। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री से लंबी पूछताछ की तैयारी है।

Report By :- SHWETA MISHRA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309