Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में बवाल : युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी का घर जला दिया, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

0 586

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार की देररात हिंदपीढ़ी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हत्या के आरोपी युवक के घर में आग लगा दी। रविवार को कोतवाली ASP मुकेश कुमार लुनायात ने बताया कि घटना को अंजाम देने का आरोप दो युवकों पर है। इसकी पहचान शाहिद और राजा के रूप में की गई है। शाहिद को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। राजा की तलाश में छापेमारी चल रही है। हमले में मुहल्ले के मुजाहिद आलम नामक युवक की मौत हो गई।

Young Man Shot Dead At Hindpiri In Ranchi Jharkhand | हिंदपीढ़ी के युवक  मुजाहिद को मारी गई गोली, आक्रोशित लोगों ने हमले के आरोपी का घर जलाया, एक  युवक गिरफ्तार - Dainik ...

- Advertisement -

घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में अंजुमन इस्लामिया अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते चिकित्सकों ने युवक को RIMS रेफर कर दिया। RIMS पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने घटना को अंजाम देने के आरोपी युवक का घर घेर लिया। थोड़ी देर में इस घर से लोगों को बाहर निकालकर इसमें आग लगा दी गई।

पूरी रात इलाके में जमी रही पुलिस
घटना के बाद इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पूरी रात पुलिस ने इलाके में कैंप किया।बताया जा रहा है कि घटना को दो युवकों ने मिलकर अंजाम दिया। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से चार अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पूरी रात सभी संभावित इलाकों में छापेमारी की गई। अब तक दूसरा युवक फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद मुहल्ले का माहौल बहुत अधिक बिगड़ गया था। लोगों में भारी नाराजगी थी। आरोपी के घर को आग के हवाले करने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कुछ स्थानीय लोगों ने इसमें प्रशासन की मदद की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

आरोपी युवक का घर जलाया।

दोनों युवकों के बीच चल रहा था विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि हमले में मरने वाला युवक तथा आरोपी युवक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हुई थी। हालांकि किसी तरह मामला सुलझ गया। शनिवार को मुजाहिद किसी काम से घर से बाहर निकला। इसी दौरान दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309