Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सौहार्द की मिसाल : रांची के कांटाटोली में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, रामनवमी शोभा यात्रा में एक साथ चले दोनों समुदाय के लोग

0 1,225

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

तस्वीर में नजर आ रहा है कि रामनवमी के मौके पर निकले जुलूस के दौरान मुस्लिम भाइयों ने हिंदुओं के लिए न सिर्फ पानी- शरबत का इंतजाम किया बल्कि उन्हें अपने हाथों से फूलों की माला पहना कर आपसी एकता और एक दूसरे के धर्म के प्रति सम्मान की एक अनोखी मिसाल पेश की

यह तस्वीर अपने आप में एक बेहद अनोखी कहानी बयां कर रही है और वह कहानी है हिंदू मुस्लिम एकता की यह सच है कि एक अरसे से भारत में न सिर्फ अलग-अलग धर्म और जाति के लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते आए हैं बल्कि कई मौके पर यहां विभिन्न धर्म के लोगों ने एक दूसरे के प्रति नेकी और भाईचारे की अनोखी मिसाल भी पेश की है यह तस्वीर भी इसी आपसी प्रेम को दिखा रही है तस्वीर में आपको एक जगह पर दो धर्म के लोग नजर आ रहे होंगे और साथ ही नजर आ रहा होगा इनका आपसी सौहार्द और मोहब्बत दरअसल यह तस्वीर एक आईना भी है धर्म के उन ठेकेदारों के लिए जो समाज में धर्म के नाम पर इंसान और इंसान के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश करते हैं !

- Advertisement -

अब हम आपको बताते हैं कि इस बेहतरीन तस्वीर की पूरी कहानी दरअसल तस्वीर है रांची के कांटा टोली के मौलाना आजाद कॉलोनी के पास की हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक रामनवमी के मौके पर यह तस्वीर खींची गई है दरअसल तस्वीर में नजर आ रहा है कि रामनवमी के मौके पर निकले जुलूस के दौरान मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने रामनवमी जुलूस में शामिल हिंदू भाइयों को अपने हाथों से माला पहना कर और उन्हें प्यार और मोहब्बत से गले लगा कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि हम लोग एक थे एक हैं और एक रहेंगे उन्होंने आपसी एकता और एक दूसरे के धर्मों के प्रति सम्मान की एक अनोखी मिसाल पेश की हैं, अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने लोवाडीह, चुटिया, नामकुम, भुइयां टोली के राम भक्तों का स्वागत तो माला पहना कर किया ही साथ ही वे राम भक्तों के साथ 1 किलोमीटर तक कांटा टोली चौक तक भी गए!

आज  पूरे देश में राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी बीच लोवाडीह, चुटिया, नामकुम, भुइयां टोली के राम भक्तों को मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के द्वारा जुलूस में स्वागत शिविर लगाकर हिंदुओं को सम्मान किया गया यह तस्वीर के सामने आने के बाद भारत की अनेकता में एकता की पहचान और मजबूत हो गई है!

इसमें कोई दो राय नहीं कि रह-रहकर देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले संप्रदायिक तनाव को रोकना आज देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है सोशल मीडिया से लेकर अन्य जगह पर कई लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए दो संप्रदाय के बीच तनाव फैलाने की कोशिश में जुटे रहते हैं लेकिन रामनवमी के मौके पर हिंदू मुसलमान आपसी सौहार्द कि तस्वीर ने लोगों को आपसी प्यार का पैगाम जरूर दिया है!

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309