Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची समेत 6 जिलों में कल से भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना ! रांची के सभी स्कूल बंद, प्रशासन की अपील- घर में रहें, सुरक्षित रहें

0 394

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (21 सेमी. या उससे अधिक) की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 19 जून की सुबह 8.30 बजे से 20 जून की सुबह 8.30 बजे तक प्रभावी रहेगी। यानि 24 घंटे तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार रांची के अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो और कोडरमा में भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जिससे जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

- Advertisement -

रांची जिला प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की
मौसम विभाग के इस इस अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए रांची जिला प्रशासन एक्टिव मोड में काम करना शुरू कर दिया है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री की ओर से जिले के सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा दिए जा रहे सूचना पर निरंतर नजर रखी जा रही है। समय-समय पर अपडेट जारी जिला प्रशासन की ओर से किया जाता रहेगा।

क्या-क्या पड़ सकता है संभावित प्रभाव
– परिवहन व्यवस्था में व्यवधान: सड़कें जलमग्न हो सकती हैं, ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की आशंका।
– बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है: पेड़ गिरने या बिजली तारों में खराबी की संभावना।
– निचले इलाकों में जलभराव: घरों में पानी घुसने की आशंका, खासकर अरगोड़ा, डोरंडा, हटिया और कोकर जैसे क्षेत्रों में।
– कमजोर संरचनाओं को खतरा: कच्चे मकान, दीवारें और अस्थायी निर्माण गिर सकते हैं।
– जान-माल की हानि का खतरा: खासकर यात्रियों, दिहाड़ी मजदूरों और खुले में रहने वालों के लिए।

झारखंड में मानसून पहुंचते ही झमाझम बारिश, 13 जिलों में भारी बरसात का रेड  अलर्ट, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल - India TV Hindi

जिला प्रशासन ने जारी किया एहतियाती उपाय
– निचले इलाकों से दूर रहें: जलभराव की स्थिति में ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं।
– गैर-जरूरी यात्रा से बचें: खासकर रात में और तेज बारिश के दौरान यात्रा न करें।
– बिजली उपकरणों का सावधानी से करें उपयोग: गीले हाथों से उपकरण न छुएं और बिजली गुल होने पर आपात संपर्क नंबर पर सूचना दें।

अफवाहों से बचें
रांची जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। किसी प्रकार की आपात स्थिति में रांचीवासी जिला प्रशासन के अबुआ साथी हेल्पलाइन नंबर – 9430328080 (व्हाटसअप नंबर) पर कॉल कर सकते हैं।

NATION EXPRESS की सलाह
बारिश की गंभीर चेतावनी को हल्के में न लें। प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। अगर आपके बच्चों का स्कूल खुला है तो खुद स्थानीय स्तर पर जानकारी लेकर निर्णय लें।

रांचीकल बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल, DC ने दिया आदेश

राजधानी रांची में कल यानी 19 जून को सारे स्कूल बंद रहेंगे। मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने तमाम स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। संबेधित अधिसूना में कहा गया है कि भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्कूली छात्राओं के सुरक्षा के लिहाज से कल यानी 19 जून को रांची में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में क्लास KG से क्लास 12 तक के स्कूल को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड, रांची के विशेष बुलेटिन को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में रांची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

झारखंड में मूसलाधार बारिशः 3 अगस्त को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने  का आदेश - Heavy rainआदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे। DC मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक-सह- निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, सभी कोटि के विद्यालय के प्राचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/संबंधित शिक्षक-शिक्षिका/संबंधित विद्यालय प्रधान एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक/माध्यमिक एवं +2 उच्च विद्यालय/सचिव/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश पालन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।

Report By :- ANKITA TIWARI, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309