रांची में बंदूक के बल पर ज़मीन कब्जा करने आए युवकों की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई की, अंजुमन इस्लामिया सदर सऊद आलम का बयान – मोहल्ले में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
शुक्रवार की अहले सुबह रांची गोलियों के तड़ तड़ाहट से गूंज उठा सदर थाना क्षेत्र के कोकर गढ़ा टोली में गोलीबारी कर जमीन कब्जा करने आए युवकों को भीड़ ने अधमरा कर दिया जिसमें छोटा अनवर, बड़ा अनवर, रिंकू और फिरोज नाम के चार युवक गढ़ा टोली में पिस्टल के दम पर जमीन पर कब्जा करने आए थे
वहां के स्थानीय औरतों ने चारो युवक को घेर लिया जिसके बाद छोटका अनवर ने हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद उन औरतों ने छोटका अनवर को पीट पीट कर अधमरा कर दिया और 3 युवक वहां से फरार हो गए, थोड़ी देर के बाद फिर 3 युवक गढ़ा टोली गए और अधमरे पड़े छोटका अनवर को उठा कर ले गए और बाद में देख लेने की धमकी दी, पुलिस ने वहां से एक पिस्टल बरामद किया है,
- Advertisement -

अंजुमन इस्लामिया नूरिया ने गढ़ा टोली जाकर स्थिति का जायजा लिया
जुम्मा के नमाज के बाद अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष मोहम्मद सऊद आलम की अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों ने गड़ा टोली में जाकर पूरी स्थिति का जायजा लिया मौके पर थाना प्रभारी सदर के अलावा डीएसपी सदर भी मौजूद थे हाजी सऊद आलम ने कहा कि मोहल्ले में इस तरह की घटना होना काफी चिंता की बात है उन्होंने सदर थाना के डीएसपी को जल्द अपराधियों को पकड़ने के लिए दबाव बनाया उन्होंने कहा कि मोहल्ले में इस तरह के अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा और हर तरह से मोहल्ले को अपराध मुक्त बनाने में जो भी ठोस कदम होगा वह उठाया जाएगा उन्होंने कहा कि अंजुमन इस्लामिया नूरिया का मकसद यही है कि अपने इलाके को साफ सुथरा और अपराध मुक्त रखा जाए मीटिंग में मोहम्मद सऊद आलम के अलावा मोहम्मद कासिम इरफान खान मोहम्मद शरफुद्दीन खान के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे !
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI