Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में जिस्म के धंधे का पर्दाफाश : होटलों और फ्लैट में ताबड़तोड़ छापेमारी, 12 ल​ड़कियां सहित एक दर्जन लड़के हिरासत में

0 1,307

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

https://youtu.be/GOsxRkUqAY8

राजधानी राँची में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर स्टेशन रोड राँची में होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है।वहीं अरगोड़ा थाना क्षेत्र में भी एक फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की है।पुलिस ने करीब दो दर्जन युवती और युवक को पकड़ा है।मामले की छानबीन जारी है।

- Advertisement -

आधी रात यहां सजती थी देह व्यापार की मंडी, कस्टमर की डिमांड पर बुलाते थे  लड़कियां | High profile flesh trade racket busted, 6 arrested in Korba |  Patrika News

मिली जानकारी के अनुसार राँची के स्टेशन रोड में कुछ होटलों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा होने की सूचना राँची के एसएसपी चंदन सिंहा को मिली थी।एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई।जिसमें सिटी डीएसपी केवी रमन के अलावे चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर,लालपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर आदिकान्त, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी संजीव कुमार,महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमारी साव, एसएसपी के क्यूआरटी टीम (जिसका नेतृत्व प्रवीण तिवारी) और करीब दो दर्जन महिला पुरुष पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के साथ स्टेशन रोड के होटल रमन और ओम होटल छापेमारी की है।जहां से 8 लड़की सहित 12 लोगों को पकड़ा गया है।जिसमें होटल के कर्मचारी भी है।सभी लड़कियां बंगाल और अन्य जगहों का बताया जा रहा है।पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।आगे की कारवाई जारी है।

होटल में जिस्मफरोशी के गंदे खेल पर रांची पुलिस का पहरा : 3 होटलों से  आपत्तिजनक हालत में मिलीं 12 ल​ड़कियां व 6 लड़के, विदेश से लाई जा रहीं ...सूत्रों के अनुसार होटल में जिस्म का कारोबार चल रहा था। राँची पुलिस होटल मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।सूत्रों की माने तो पकड़ी गई लड़कियों ने पूछताछ में बताया है कि होटल में उन्हें दलालों के माध्यम से भेजा जाता था। छापेमारी में फर्जी आधार कार्ड सहित कई अश्लील सामग्री भी पुलिस ने जब्त किए जाने की सूचना हैं।पुलिस जांच में जुटी है कि लड़कियां कहां की है और होटल में किसने बुलाया है।सारी जानकारी लेने के बाद ही पुलिस इस मामले में खुलासा करेगी।

होटल शिवलोक में पुलिस ने छापेमारी कर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के धंधे का  किया खुलासा : छापेमारी में 4 जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले

इधर जानकारी मिली है कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास भी एक फ्लैट में डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई है।पुलिस फ्लैट से पांच लड़की सहित कुछ युवकों को पकड़ा है।अरगोड़ा थाना में पूछताछ चल रही है,इस सम्बंध में सिटी एसपी ने कहा कि अभी पूछताछ चल रही है।पूछताछ के बाद ही इस सम्बंध में कुछ कहा जा सकता है।फ़िलहाल जांच पड़ताल जारी है।

Report By :- RIYA PANDEY, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309