Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पंडरा में 13 लाख की लूट व फायरिंग मामले में कंपनी का पूर्व कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड ! जेल से की प्लानिंग, रामगढ़ से लिया हथियार

0 385

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के ओटीसी ग्राउंड के पास आईटीसी कंपनी के अकाउंटेंट से 13 लाख लूटने व होटल मैनेजर को गोली मारने के मामले में शामिल एक महिला समेत चार अपराधी गिरफ्तार किया गया है। कंपनी में काम करने वाला कर्मी ही लूट कांड का मास्टर माइंड निकला। पूर्व कर्मी को इस बात की पहले से ही जानकारी थी कि सुमित पैसा लेकर जमा करने के लिए बैंक जाता है।

यही वजह है कि वह अपने साथियों को लेकर ओटीसी मैदान के पास पहुंचा और हथियार के बल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पूर्व कर्मी को अनियमितता बरतने के आरोप में पकड़े जाने के बाद कुछ वर्ष पहले ही निकाल दिया गया था। थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, उस मामले की पुलिस जांच कर ही रही है। इसी दौरान पूर्व कर्मी पड़ोसी राज्य में अपराध करते पकड़ा गया था, जिसके बाद जेल चला गया।

- Advertisement -

कंपनी का पूर्व कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड - Dainik Bhaskar

दिन-दहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक जेल से छूटने के कुछ दिनों बाद ही पंडरा पहुंचा और दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। गिरफ्तार सभी आरोपी पंडरा व रातू के ही रहने वाले हैं। पुलिस लगातार सभी से पूछताछ कर रही है और गोली मारने वाले शूटर के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल शूटर पुलिस गिरफ्तर से बाहर है। यही वजह है कि आधिकारिक रूप से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि शूटर की गिरफ्तारी के लिए देर रात तक विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही थी।

पंडरा में 13 लाख की लूट और फायरिंग मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े चार अपराधी,  एक महिला भी… - Hindi Newsहथियार के लिए रामगढ़ के लूटरों से संपर्क

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि रामगढ़ के लुटेरा गिरोह से संपर्क कर मदद मांगी थी। रामगढ़ के गिरोह ने ही घटना को अंजाम देने के लिए हथियार उपलब्ध कराया था। इसके अलावा आरोपियों ने यह भी बताया है कि लूट की पूरी प्लानिंग जेल में ही तैयार की गई थी। इसके लिए सभी ने रेकी भी की थी। लूट की घटना का अंजाम देने के बाद भागने का रास्ता भी पहले से ही तय था। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

लूट से पहले अपराधी ने चाय पीते हुए रेकी की थी।

अब जानिए क्या था मामला

ओटीसी ग्राउंड के पास आईसीआईसीआई बैंक में पैसा जमा करने पहुंचे आईटीसी कंपनी के अकाउंटेंट सुमित से हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने 13 लाख रुपए लूट लिए थे। पैसों से भरा बैग लेकर भाग रहे लुटेरे को जब पास में खड़े लोटस होटल के मैनेजर सुमित कुमार ने पकड़ना चाहा तो अपराधी ने उनके पेट व हाथ में गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी पंडरा की ओर भाग गए थे।

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309