इंडियन एकेडमी पीडियाट्रिक्स ने नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम का किया आयोजन, 36 शिशु रोग विशेषज्ञ ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
इंडियन एकेडमी पीडियाट्रिक्स IAP रांची शाखा के अंतर्गत आज रानी अस्पताल के सभागार में नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्र से 36 शिशु रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशु में मृत्यु दर को कम करना है, 50 साल पूर्व तक यह मृत्यु दर 120 नवजात शिशु प्रति 1000 जन्म लेने वाले बच्चों में थी,
जो कि आज घटकर 30 प्रति 1 हजार है जिस को कम कर 12-15 प्रति हजार करना है नवजात बच्चों में मृत्यु का मुख्य कारण सांस लेने में कठिनाई होना है प्रशिक्षण के उपरांत सभी शिशु विशेषज्ञ नवजात बच्चों के सांस को पुनर्जीवित कर पाएंगे साथ ही सभी लोगों को प्रशिक्षण भी देंगे कार्यक्रम का संबोधन डॉ आनंद कुमार जगनानी, अध्यक्ष IAP, डॉ कृष्ण कुमार वरीय शिशु रोग, डॉक्टर पार्था चौधरी, प्रोफेसर रिम्स, डॉ राजेश कुमार निर्देशक रानी अस्पताल द्वारा किया गया ! डॉ शैलेश चंद्र, सचिव आईएपी ने संचालन किया !
- Advertisement -
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI