Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बेवफाई : चांद की रात, जीजा का साथ, पति खाली हाथ !! करवा चौथ की शॉपिंग के बाद जीजा के साथ पत्नी फरार

0 614

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मेरठ

उत्तरप्रदेश के मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। करवा चौथ पर जहां पत्नियां व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की दुआ कर रही हैं। वहीं जानी क्षेत्र के एक गांव की महिला पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के बाद उससे चकमा देकर उसके जीजा के साथ फरार हो गई। पत्नी अपने 16 माह के बेटे को भी अपने साथ ले गई है। परेशान पति ने बुधवार को एसपी देहात से इसकी शिकायत की है। वहीं करवा चौथ के दिन पत्नी के बेवफाई से पति पूरा दिन दुखी होकर घूमता रहा लेकिन उसका पत्नी से कोई संपर्क तक नहीं हो सका।

बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई - Uttarakhand News

- Advertisement -

करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के लिए एक विशेष महत्व का दिन है। पूरे देश में जहां आज सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख कर दुआ मांग रही हैं। वहीं जानी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला पति घर से फरार अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। परेशान पति बुधवार को फरार पत्नी के वापसी के लिए अपनी बहन के साथ एसपी देहात से मिला और पुलिस अधिकारियों से पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाता रहा।

Karwa Chauth Special: पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग कर बीवी हुई जीजा संग फरार, यूपी में अनोखा मामला | News in Hindi

पति के अनुसार वह अपनी पत्नी और 16 माह के बेटे के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए मेरठ आया था। वापसी में पत्नी उसे झांसा देकर बेटे को लेकर गायब हो गई। तलाश के दौरान उसे मालूम पड़ा कि पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हुई है, जिसके साथ उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने उसकी शिकायत जानी पुलिस से की।पति का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पति के अनुसार वह आज तक पत्नी की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए करवाचौथ पर खुद भी पत्नी के साथ व्रत रखता था। इस बार भी वह धूमधाम से तैयारियों में जुटा था। शॉपिंग के लिए पत्नी को बाजार लेकर आया था। अब पत्नी उसे धोखा देकर फरार हो गई है। पीड़ित पति ने कहा कि इस बार भी वह व्रत रखेगा लेकिन प्रार्थना करेगा कि पत्नी को उसके किए की सजा मिले।

 

 

sali ke pyar me pagal huaa jija

वहीं एसपी देहात ने जानी थाना पुलिस को फरार पत्नी को ढूंढकर लाने के आदेश दिया है। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस फरार पत्नी काे बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Report By :- TANISHQ RAJPUT / AMBIYA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मेरठ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309