Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

धूम धाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, RJD जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा- गुदड़ी के लाल थे कर्पुरी ठाकुर

0 342

NEWS DESK, NATION EXPRESS, दुमका

राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। टीन बाजार स्थित कर्पुरी जी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री रहते उसने सदियों से दबे-कुचले वर्गों को न केवल राजनीतिक और सामाजिक चेतना जगायी बल्कि उन्हें ताकत भी दिया। गरीब परिवार में जन्मे इनका जीवन संघर्षपूर्ण एवं सादगी भरा रहा। उनके कार्यकाल में ही सर्वप्रथम पिछड़ों दलितों के लिए सरकारी नौकरी में आरक्षण का प्रावधान किए थे।गुदड़ी के लाल, समाजिक न्याय, दबे कुचलों के उत्थान और समावेशी नीतियों व विचारों के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। जननायक कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की राजद की माँग को पुनः दोहराता हूँ। मौके पर कर्पूरी विचार मंच के राधा रमन ठाकुर, जितेश कुमार दास, कंचन यादव, जुलकर अंसारी, जयदेव गोराई, शेष कुमार, माणिक पंडित, अफरोज आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

Report By :- GULZAR KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, दुमका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309