Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड ATS ने हिज्ब-उत-तहरीर, अल कायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के नेटवर्क का किया पर्दाफाश ! महिला समेत 4 गिरफ्तार, इरादे थे खौफनाक……

0 286

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड ATS ने धनबाद में हिज्ब-उत-तहरीर, अल कायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया. चार संदिग्धों- गुलफाम हसन, आयन जावेद, शहजाद आलम और शबनम परवीन को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से हथियार, कारतूस और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए.

रांची में आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर पर पहली FIR !

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। इसी बीच शनिवार को धनबाद में झारखंड एटीएस ने छापेमारी कीएटीएस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी), अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) और आईएसआईएस से जुड़े लोग राज्य के युवाओं को गुमराह कर अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस छापेमारी के दौरान टीम ने धनबाद के बैंक मोड़ के अलीनगर निवासी गुलफाम हसन, भूली ओपी क्षेत्र के अमन सोसाइटी निवासी आयान जावेद, उसकी पत्नी शबनम परवीन और शहजाद को अरेस्ट किया है। इनसे दो पिस्टल, 12 गोलियां, मोबाइल, लैपटॉप, प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दस्तावेज और किताबें भी बरामद की।

- Advertisement -

रांची में आतंकी संगठन HUT पर पहला FIR - Dainik Bhaskar

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ATS का झारखंड में बड़ा एक्शन, पति-पत्नी समेत 4  अरेस्ट, कई से पूछताछ pahalgam terror attack ats raid in dhanbad 4 including  husband and wife arrested Videoरांची में आतंकी संगठन HUT पर पहली FIR

इस पूरे छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) का नाम सामने आया। यह एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है। जिसे केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर 2024 को प्रतिबंधित कर दिया था। इस संगठन को विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रतिबंधित किया गया था। प्रतिबंध​ के बाद इस संगठन के खिलाफ देश में यह पहली एफआईआर है, जिसे एटीएस रांची थाने में दर्ज की गई है।

धनबाद : आतंकी गतिविधियों की जांच मामले में एटीएस पहुंची वासेपुर, पति-पत्नी  समेत 4 हिरासत में - NewsXpoz Dhn-ATS-Wassepurआतंकी गतिविधियों से भी जुड़ा वासेपुर का नाम

धनबाद का वासेपुर अब तक संगठित आपराधिक गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहता था। लेकिन अब इसका नाम आतंकी गतिविधियों से भी जुड़ गया। वासेपुर के शमशेर नगर से एटीएस ने शबनम परवीन को गिरफ्तार किया है। अब एटीएस गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। यह नेटवर्क कहां-कहां सक्रिय है।

छापेमारी के दौरान धनबाद के अलग-अलग जगहों पर पुलिस तैनात रही।पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 20 से 21 साल

एटीएस ने जिन चार लोगों को पकड़ा है, उनकी उम्र 20 से 21 साल है। आतंकी संगठन ऐसे लोगों को ही अपने साथ जोड़ रहे हैं, जो कम उम्र होने के कारण इस तरह के काम में लग जाए। गिरफ्तार किए गए लोगों में गुलफाम हसन की उम्र 21 साल, आयान जावेद की उम्र 21 साल, मो शहजादा आलम की उम्र 20 साल और उसकी पत्नी शबनम प्रवीण की उम्र करीब 20 साल है। एटीएस इन्हें आज रांची लाएगी और पूछताछ करेगी।

पकड़े गए सभी किराएदार, किसी ने नहीं दिए कागजात

पकड़े गए गिरफ्तार लोगों के बारे में एक बात सामान्य रही। सभी आरोपी किराए के मकान में रह रहे थे। उनसे मकान मालिकों ने किसी प्रकार के कागजात नहीं लिए थे। आरोपी क्या करते हैं, मकान मालिक को भी जानकारी नहीं है। आयान जावेद का अमन सोसाइटी में अपना घर है, लेकिन वह पत्नी के साथ किराए के मकान में शमशेर नगर में रह रहा था।

हथियार और लैपटॉप मिलने की खबर

जानकारी के अनुसार आज सुबह धनबाद के वासेपुर में ATS की टीम पहुंची। टीम ने वासेपुर के नूरी मस्जिद के आसपास दबिश दी। बाद में गफ्फार कॉलोनी के अमन सोसायटी, वासेपुर बाईपास रोड पहुंची। जहां जांच में जुटी हुई है।

इसके साथ ही शहर के बैंक मोड़ और भूली थाना क्षेत्र में ATS टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। जबकि भूली ओपी में डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम कैंप किए हुए हैं। वासेपुर-भूली जैसे जगहों पर छापेमारी के दौरान लैपटॉप, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान, प्रतिबंधित लिटरेचर और हथियार बरामद होने की बात सामने आ रही है। 

डार्क वेब से आतंकियों के संपर्क में थे

ATS की तलाश जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, किसी आतंकी संगठन से डार्क वेब के जरिए सभी संपर्क में थे। खबर है कि जांच टीम एक AK47 की तलाश भी कर रही है। इसके लिए भूली-ए ब्लॉक में रहने वाले हारून राशिद उर्फ गुड्डू के घर मे छापामारी की गई। हारून गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी माना जाता है। उसके पास से एक पेन ड्राइव जब्त की गई है। झारखंड एटीएस एसपी ऋषभ झा जांच को लीड कर रहे हैं। जांच के क्रम में एटीएस के साथ जगुआर के जवानों के अलावा धनबाद थाना, बरवाअड्डा, केंदुआडीह, पुटकी, तेतुलमारी थाना की पुलिस साथ रही है।

सेन्ट्रल एशिया, बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ कि भारत ने हिज्ब-उत-तहरीर पर पर  लगाया बैन? समझ लीजिए एक-एक बात - why modi govt ban on hizb ut tahrir hut as  terrorist ...

हिज्ब उत तहरीर का गठन हुआ था यरुशलम में

आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर का गठन 1953 में यरुशलम में हुआ था। आतंकी संगठन का मकसद विश्व में खलीफा यानी इस्लामिक स्टेट की स्थापना करना है। साल 2010 में भारत सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथी समूह हिज्ब उत तहरीर पर प्रतिबंध लगा दिया था……

Report By :- ANKITA JHA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309