Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बॉलीवुड में एंट्री करेंगी झारखंड की बेटी : हिंदी फिल्म “राज पंडित” में बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी मिस यूनिवर्स परी

0 1,068

BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मिस यूनिवर्स सहित कई ब्रांडेड कंपनियों की ब्रांड अम्बेसडर और गुमला की बेटी परी पासवान अब हिन्दी फिल्मों में इंट्री मारने वाली है. जी हां. वॉलीवुड के चर्चित निर्देशक रहे सुमित वर्मन अनमोल मुस्कान के बैनर तले हिन्दी फिल्म राज पंडित का निर्माण कर रहे हैं. यह फिल्म लव स्टोरी है जो त्याग भरे मुहब्बत के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आयेगी. फिल्म अस्सी प्रतिशत से ज्यादा शूटिंग पलामू में होगी.

- Advertisement -

परी पासवान गुमला की रहने वाली है. अपनी पहली फिल्म पर वो काफी उत्साहित हैं. वो कहती है कि उन्हें दो तरफा खुशी मिल रही है. पहली खुशी की वजह यह कि सुमित वर्मन ने उन्हें फिल्म के लिए साईन किया और दूसरी वजह यह कि फिल्म की अस्सी प्रतिशत शुटिंग पलामू और इसके आसपास के इलाके में ही होगी.
यह फिल्म निस्वार्थ प्यार पर आधारित है. फिल्म में लीड रोल कर रही परी पासवान इससे पहले छोटी भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं लेकिन बड़े पर्दे पर उनकी पहली इंट्री होगी. उनके अपोजिट प्रवेश दूबे को रखा गया है. फिल्म में कई ऐसे मोड हैं जब आप प्यार की बदलती परिभाषा से रू ब रू होंगे. मसलन, प्यार का मतलब कतई शादी नहीं होती. परी पासवान ने इस संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि इस फिल्म को परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि यह फिल्म हर परिवार को पसंद आये.

उन्होंने कहा कि राज पंडित फिल्म के बहाने लोगों को झारखंड की सुंदर वादियों में झांकने का मौका मिलेगा. पलामू की सबसे चर्चित छह मुहाना के पास परी पासवान अपने प्यार के लिए भागती नजर आयेगी, साथ ही वह पलामू के जंगलों में अपनी उदासी का साक्षात्कार करती भी नजर आयेंगी.
फिलहाल, झारखंड के लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अनमोल मुस्कान की तारीफ करनी होगी जिसने पलामू को इस फिल्म के लिए चुना है. परी कहती है – इंसान सिर्फ प्यार कर सकता है, प्यार को मंजिल मिलती है या नहीं यह बहुत कुछ ईश्वर के हाथों में होता है.

 

Report By :- MINAKSHI SINGH, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309