Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड के DSP चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर देश के बेस्ट अनुसंधानकर्ता

0 578

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

देश के बेस्ट अनुसंधानकर्ता में झारखंड के DSP और इंस्पेक्टर:

ओरमांझी के जंगल में सिर कटी लाश का केस 9 दिन में सुलझाने के लिए  DSP चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर को केंद्रीय गृह मंत्री का मेडल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को साल 2021 के लिए जांच में उत्कृष्टता के गृह मंत्रालय की मेडल की सूची जारी कर दी है। इस बार बेस्ट अनुसंधानकर्ता के मेडल के लिए 152 अफसरों का चयन किया गया है। इसमें झारखंड के DSP चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को भी शामिल किया गया है।

- Advertisement -

19 policemen of Chhattisgarh will get President's Police Medalइन्हें यह पदक ओरमांझी के जंगल में जनवरी के महीने में मिली एक लड़की की सिर कटी लाश का केस 9 दिन में सुलझाने के लिए मिला है। इस केस को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। चंद्रशेखर आजाद की अगुआई में पुलिस ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से इस गुत्थी को सुलझाया। न केवल लड़की की पहचान की गई, बल्कि दो किलोमीटर दूर गड़ा लड़की का सिर बरामद कर हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

शव से सिर मिलने की पूरी कहानी यहां समझिए

Government Has Declared Eighteen More Individuals As Designated Terrorists  - हाफिज सईद के बहनोई से लेकर सैयद सलाहुद्दीन तक, गृह मंत्रालय ने UAPA के  तहत 18 आतंकियों की सूची की ...3 जनवरी की शाम ओरमांझी के जंगल में एक लड़की की सिर कटी लाश मिली थी। लड़की पूरी तरह निर्वस्त्र थी। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई थी। धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी के अलावा CM हेमंत सोरेन के काफिले पर भी हमला किया गया। मामला पूरी तरह हाई प्रोफाइल हो गया था। पुलिस 9 दिन के भीतर दो किलोमीटर दूर खेत से न केवल सिर ढूंढने में कामयाब रही, बल्कि मृतका के पति और आरोपी शेख बिलाल नामक युवक को भी गिरफ्तार करने में सफल रही।

क्या है जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक

आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पदक दिया जाता है। यह पदक उन पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलकर्मियों को भी दिया जाता है जो अपने काम में असाधारण साहस का परिचय देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309