Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नक्सलियों की गोली का शिकार हुआ झारखंड का बेटा : पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में झारखंड के रहने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद

0 473

NEWS DESK, NATION EXPRESS, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं। शहीद कमांडेंट झारखंड के निवासी हैं। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल है। घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला जा रहा है। बाकी जवान अभी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। जिले से बैकअप पार्टी को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मुखबिर से जवानों को मिली थी। मुखबिर के इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह CRPF के जवानों को सर्चिंग के लिए इसी जंगल में रवाना किया गया था। यहां माओवादी पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। जवानों को आते देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Chhattisgarh Naxal Attack: CRPF Jawan Dies During Treatment as Chhattisgarh  Naxalite Encounter | मुठभेड़ में घायल तीसरा सीआरपीएफ जवान भी शहीद, बीजापुर  में 10 फरवरी को नक्सलियों ने ...

CRPF के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग आधे घंटे से ज्यादा जबरदस्त मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की शहीद हो गए। वहीं गोली लगने से एक जवान भी घायल है। फिलहाल अंदरुनी इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। यह बताया जा रहा है कि जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं।

सीएम बघेल ने दुख जताया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने घायल जवान के बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Report By :- ZEBA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, छत्तीसगढ़

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309